मुंबई। गोरेगांव के मोतीलॉल नगर के कॉसमिक सेन्टर मे कॉसमिक डीवाईन सोसायटी के मिशन ईश्वर धर्मा सदाव्रत द्वारा वर्ष के बारह महिने प्रतिदिन हजारों से भी ज्यादा जरूरतमंद असहाय बच्चों और लोगो को भोजन के संकल्प को पूरा कराने वाली संस्था कोरोना वायरस के प्रकोप मे भी अपनी सेवाए लगातार दे रही है ,तो वही संस्था इन दिनो भी प्रतिदिन के सेवाओ की तरह गोरेगांव के आरे कालोनी के आदिवासी लोगो मे संस्था द्वारा खाना वितरित किया गया।
बता दें कि प्रतिदिन कॉसमिक सेन्टर के किचन मे भोजन तैयार कर के कॉसमिक डिवाइन सोसायटी की टीम मुंबई के गोरेगांव ,मालाड समेत अलग अलग क्षेत्रो मे जहा से भोजन की मांग होती हैं वहा पका पकाया भोजन का पैकेट निंशुल्क दे रहा हैं । जो पुर्ण रुप से सात्विक और स्वादिष्ट भोजन रहता हैं , 5 साल पहले पंजीकृत संस्था कॉसमिक डिवाइन के फाऊंडर प्रेसीडेंट मुकुल अग्रवाल हैं .तो वही इसके संस्थापक गुरुजी विजेंद्र जी महाराज हैं जिन्होने बताया की हमने अपने माता पिता स्वामी ईश्वरदास जी महाराज की प्रेरणा से अन्नदान महादान की तर्ज पर ‘कर साहिब की बन्दगी और भूखे को अन्न दे ‘को जीवन का उददेश्य मानकर जरूरतमंद बच्चो को निरंतर भोजन दे रहे हैं ।
इसके साथ साथ सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और राम नाम के प्रचार के लिये विजेंद्र जी महाराज सदगुरु ईश्वरदास अमृतवाणी सत्संग मुंबई मे चलाते हैं ।तो वही हनुमान जयंती और गुरुदेव जी के प्रेरणादायी सदगुरु सत्यानन्द जी महाराज के जन्म जयंती के मौके पर कोरोना वायरस को लेकर गुरुजी विजेंद्र जी महाराज ने बातचीत के दौरान कहा की इस वैस्विक बिमारी से देश जरुर जीतेगा।
कॉसमिक डिवाइन सोसायटी रोज खिला रही हैं हजारों को खाना

