सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरी भारतीय सेना, लॉन्च किया ‘ऑपरेशन नमस्ते’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरी भारतीय सेना, लॉन्च किया ‘ऑपरेशन नमस्ते’

Last updated: March 27, 2020 4:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

 नई दिल्ली:कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए भारतीय सेना मैदान में उतरी है। सेना ने ऑपरेशन नमस्ते लॉन्च किया है। आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए सेना की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की मदद करे।

नरवणे ने लाइन ऑफ कंट्रोल या लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तैनात सैनिकों से अपने करीबी और प्रियजनों के बारे में चिंता न करने और छुट्टियों को रद्द करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह के हालात ऑपरेशन पराक्रम के दौरान भी देखे गए थे लेकिन तब भी सफलता ही मिली थी। ऑपरेशन नमस्ते को भी सफलता मिलेगी।

आर्मी चीफ ने कहा, ‘कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी जिम्मेदारी है हम सरकार और जनता की मदद करें। बतौर आर्मी चीफ यह मेरी प्राथमिकता है कि मैं अपने सैनिकों को सुरक्षित और फिट रखूं। हम अपने कर्तव्यों में तभी सेवा कर सकते हैं जब हम खुद सुरक्षित हों।’

उन्होंने आगे कहा कि देश की रक्षा के लिए हमें जरूरी है कि हम अपने आप को फिट और सुरक्षित रखें। इसको ध्यान में रखते हुए हमने बीते कुछ सप्ताह में दो-तीन एडवाइजरी जारी की है जिन्हें जरूर फॉलो करना है। भारतीय सेना ने इसे ऑपरेशन नमस्ते नाम दिया है।

उन्होंने अपने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि वह अपने करीबियों की चिंता न करें क्योंकि सेना उनका ख्याल रख रही है। आर्मी चीफ ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अपने ऑपरेशन नमस्ते में सफल होंगे। हमने कमांड वार हेल्पलाइन की स्थापना की है, जिससे कोई मदद लेने के लिए संपर्क कर सकता है। सेना ने देशभर में कई क्वारंटाइन सेंटर्स बनाए हैं। इसके अलावा, अगर कोई समस्या सामने आती है तो परिवार नजदीकी आर्मी कैंप में भी जा सकते हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि उन्हें पता था कि छुट्टी को रद्द करने से सैनिकों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है लेकिन साल 2001-02 में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान सेना के जवानों ने आठ से दस महीने तक छुट्टियां नहीं ली थीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेंसेक्स 131 अंक नीचे और निफ्टी 18 पॉइंट ऊपर बंद
Next Article कोविड 19 महामारी के बीच आईसीसी ने फैन्स के लिए खोला अपना पुराना संग्रह
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?