सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स 131 अंक नीचे और निफ्टी 18 पॉइंट ऊपर बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स 131 अंक नीचे और निफ्टी 18 पॉइंट ऊपर बंद

Last updated: March 27, 2020 4:09 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई:सप्ताह का आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भर रहा। सेंसेक्स 801.04 अंक ऊपर और निफ्टी 307.65 पॉइंट ऊपर खुलने में कामयाब रहे थे। हालांकि, 11 बजे के बाद बाजार बंद होने तक इसमें हल्का उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स ने 131.18 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 29,815.59 पर और निफ्टी ने 18.80 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 8,660.25 पर कारोबार खत्म किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में 0.75% की कटौती की गई है, इसके बाद भी बाजार में बढ़त देखने को नहीं मिली। इससे पहले, गुरुवार को सेंसेक्स ने 1410.99 अंक की बढ़त के साथ 29,946.77 पर और निफ्टी ने 323.60 अंक की बढ़त के साथ 8,641.45 पर कारोबार खत्म किया था।

बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह

  • कोरोनावायरस संकट के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने रेपो रेट  रेपो रेट में 0.75% की कटौती का ऐलान किया। लिहाजा रेपो रेट अब 5.15% से घटकर 4.4% हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे।
  • आरबीआई गवर्नर ने साफ किया कि शेयर बाजारों में पिछले दिनों आई गिरावट से बैंकों के शेयर भी टूटे, लेकिन इसका ग्राहकों से कोई मतलब नहीं। बैंकों में लोगों का पैसा सुरक्षित है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश का फाइनेंशियल सिस्टम मजबूत है।
  • कोरोनावायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट को थामने के लिए अमेरिका 2 लाख करोड़ डॉलर (करीब 151 लाख करोड़ रुपए) का राहत पैकेज जारी करने जा रहा है। पैकेज को लेकर ह्वाइट हाउस और सीनेट के बीच सहमति बन गई है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.70 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि गांवों और शहरों में रहने वाला कोई भी गरीब भूखा न सोए। इसके तहत गरीबों को हर महीने 10 किलो का मुफ्त अनाज दिया जाएगा। किसानों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। महिलाओं, बुजुर्गों और कर्मचारियों के लिए भी ऐलान किए गए हैं।

टेलीकॉम सेक्टर रहा सबसे बड़ा लूजर
उतार-चढ़ाव वाले बाजार में टेलीकॉम सेक्टर सबसे बड़ा लूजर साबित हुआ। बीएसई में शामिल 13 में से 9 कंपनियों के शेयरों में गिवारट रही। इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ITI) के एकमात्र शेयर में सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत की बढ़त रही। आइडिया, एमटीएनएल, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में गिवारट आई।

बैंक के शेयर में 6.34% तक बढ़त

गुरुवार को बैंकिंग सेक्टर में लगभग 45 प्रतिशत तक तेजी दिखी। ट्रेडिंग के दौरान इंडसइंड बैंक के शेयरों में 47.33% तक उछाल आया था। शुक्रवार को भी इस बैंक के शेयर में 14.99 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, लेकिन वो इसे बनाकर नहीं रख पाया और 5.94% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बैंक बढ़त (%)
फेडरल बैंक 6.34%
कोटक बैंक 0.64%
एक्सिस बैंक 4.98%
ICICI बैंक 2.44%
SBI बैंक 1.66%

डाउ जोंस, नैस्डैक और एसएंडपी में रही तेजी
गुरुवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 6.38 फीसदी की बढ़त के साथ 1,351.62 अंक ऊपर 22,552.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 5.60 फीसदी बढ़त के साथ 413.24 अंक ऊपर 7,797.54 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 6.24 फीसदी बढ़त के साथ 154.51 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,630.07 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 2.51 फीसदी बढ़त के साथ 4,543.58 अंको पर बंद हुआ।

आरबीआई ने रेपो रेट में 0.75% की कटौती की

कोरोनावायरस संकट के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने रेपो रेट  रेपो रेट में 0.75% की कटौती का ऐलान किया। लिहाजा रेपो रेट अब 5.15% से घटकर 4.4% हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। उन्होंने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के 6 में से 4 सदस्यों ने रेट कट के पक्ष में वोट किया था। कोविड-19 की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कोविड-19 का असर कितना होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। हालांकि, क्रूड की कीमतें घटने से कुछ राहत मिलेगी।

सरकार ने 1.70 लाख करोड़ के पैकेज दिया
कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। इस दौरान आम लोगों और खासकर गरीबों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को तीन दिन में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले कामगारों और गरीबों के लिए एक पैकेज तैयार है। यह पैकेज 1.70 लाख करोड़ रुपए का है। हमारी कोशिश रहेगी कि गांवों और शहरों में रहने वाला कोई भी गरीब भूखा न सोए। इसके तहत गरीबों को हर महीने 10 किलो का मुफ्त अनाज दिया जाएगा। किसानों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। महिलाओं, बुजुर्गों और कर्मचारियों के लिए भी ऐलान किए गए हैं।

अमेरिकी पैकेज से बाजार को राहत
कोरोनावायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट को थामने के लिए अमेरिका 2 लाख करोड़ डॉलर (करीब 151 लाख करोड़ रुपए) का राहत पैकेज जारी करने जा रहा है। पैकेज को लेकर ह्वाइट हाउस और सीनेट के बीच सहमति बन गई है। इस खबर से अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में उछाल देखी गई। यह 1929 की महामंदी के बाद से एक दिन में डाउ जोंस की सबसे बड़ी उछाल है। 25,000 करोड़ डॉलर का फंड ऐसे लोगों के लिए जिनकी नौकरी कोरोनावायरस के कारण चली गई या जिनका रोजगार प्रभावित हुआ है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना पर भी चीन ने की चालबाजी, UNSC में अब तक कोई चर्चा नहीं
Next Article कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरी भारतीय सेना, लॉन्च किया ‘ऑपरेशन नमस्ते’
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?