By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में कर्फ्यू लगा, जरूरी सेवाओं पर छूट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में कर्फ्यू लगा, जरूरी सेवाओं पर छूट

Last updated: March 23, 2020 2:42 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट मिलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह आदेश दिया।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है।

इससे पहले सोमवार सुबह केंद्र सरकार ने देश के 75 जिलों में जारी लॉकडाउन को लेकर राज्यों को पत्र लिखा था। केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बंद (लॉकडाउन) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

केंद्र और राज्य सरकारों ने रविवार को देश भर के ऐसे 75 जिलों को 31 मार्च तक पूर्ण बंद करने का फैसला किया था जहां कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

कोरोना से अब तक सात की मौत

कोरोना वायरस के चलते अब तक देश में सात लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में रविवार को एक-एक मौत हुई जबकि पहले चार अन्य मौत कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई थीं।

हो चुकी है 18 हजार से अधिक नमूनों की जांच

भाारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे तक 18,383 नमूनों की जांच की जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 89 मामले हैं जिनमें तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं। केरल से भी 67 मामले सामने आए हैं जिनमें सात विदेशी शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-बंगाल आने वाली फ्लाइट्स पर लगे रोक
Next Article पीएम मोदी ने विदेशों से भारतीयों को लाने पर की एयर इंडिया की तारीफ, कहा-बहुत गर्व है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?