वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के निर्देशानुसार मुम्बई महिला मण्डल वसई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में WOW (Women on Wheel) रैली का आयोजन किया। जिसका लक्ष्य Limca book of world record में नाम दर्ज कराना था।
सुबह 7 बजे कन्यामण्डल ने रैली से पूर्व बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। सभी बहनों ने ओम अर्हम की ध्वनी से उनका स्वागत किया। 7:15 बजे उपासक भगवतीजी ने नमस्कार महामंत्र ओर मंगलाचरण का उच्चारण किया। पूर्व नगरसेवक सन्देश जाधव ओर नगरसेविका मनिषा जाधव ने बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाई।
सभी बहनों ने पूर्ण अनुशासन के साथ अग्रवाल गेट से तेरापंथ भवन तक कि लगभग 3 किलोमीटर की रैली निकाली।जिसमें सभी जैन और नॉन जैन बहनों ने भाग लिया। सभा,तेयुप ओर किशोरमण्डल ने पूरी सक्रियता के साथ रैली में भाग लिया।लगभग 91की संख्या में रैली में उपस्थिति दर्ज की गई।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रेक्षा ध्यान और स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे पूर्व महापौर नारायणजी मानकर ओर नगरसेविका मनीषा जाधव ने पधारकर बहनों को नारीदिवस ओर उनके उत्साह के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन करुणाजी कोठारी ने किया।बहनों ने नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।स्वागत भाषण सह संयोजिका सुनीताजी सिंघवी ने दिया। बहनों को रैली में शामिल होने का सर्टिफिकेट दिया।उपासक भगवतीजी ने बहनों को प्रयोग करवाये ओर उनका जीवन मे क्या महत्त्व है बताया।
वसई की WOW रैली की गूंज ‘लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

