पालघर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा “वुमन ऑन व्हील” बाईक रैली का आयोजन रविवार सुबह 8 बजे किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आदर की महत्व पर ध्यान आकर्षित करना है।
बाईक रैली को नायाब तहसीलदार श्रीमती शामली धापडे ने हरी झंडी दिखा कर रैली प्रारंभ हुई महिला सशक्ति करण के नारो से गुंजायमान होते हुए शहर मुख्य मार्गो से होते हुई तेरापंथ भवन में सभा मे परिवर्तित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालघर की नगराध्यक्ष्या श्रीमती उज्वला जी काले, नगर सेविका लक्ष्मीदेवी हजारी, अल्का राजपूत, रोहिणी अम्बुरे, मोना मिश्रा, अनिता किणी, गीता पिम्पले एवं शहर के गणमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही।
सभी का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता जी बाफना ने किया एवं सफल आयोजन के प्रति सभी का आभार ज्ञापित किया। रैली में सहभागी सभी को अतिथियों के हाथों से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। रैली मे 70 बाईक थी सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने सभा, तेयुप, महिला मंडल, कन्या मंडल का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।


