पनवेल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल पनवेल ने women’s ऑन wheels का भव्य आयोजन पनवेल में किया गया। पनवेल महानगर पालिका नगर सेविका दर्शना भोईर, रुचीता लोंडे, राजू सोनी की उपस्थिति में जैन ध्वज द्वारा रैली की शुरुआत की गयी। रैली पनवेल के मुख्य मार्गों एम जी रोड एम टी एन एल रोड शिवाजी चोक महानगर पालिका होते हुए जैन स्थानक पहुँची।
स्थानक में हुए कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण में संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने नगर सेविका दर्शना भोईर रूचिता लोंडे ओर सभी उपस्थित व्यक्तियों के साथ सहभागी महिलाओं का स्वागत किया। दर्शना भोईर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनका सभी लाभ उठाएं। साथ ही इस बृहद आयोजन के लिए तेरापंथ महिला मंडल को बधाई दी। कन्या मंडल ने नाटक द्वारा महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर रुचिता लोंडे अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विनोद बाफ़ना, स्थानिक वाशी अध्यक्ष राजेश बाँठिया, तेयुप अध्यक्ष प्रमोद छजेड, तारा चौधरी आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्थानकवासी महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति बाँठिया, शकुंतला चंडालिया, राजेंद्र बाँठिया, अणुव्रत क्षेत्रीय सह संयोजक शिव देवड़ा, तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कांठेड, मंत्री दीपक समोता, वर्तमान मंत्री जितेंद्र बाबेल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बसंती जैन, कल्पना बाफ़ना, भारती बाफ़ना, भावना बाफ़ना, सुधा राँका, उमा सिंघवी, श्रद्धा सूखलेचा, रचना बाफ़ना, स्वीटी पितलिया, सरिता धर्मावत, हैपी मेहता, हेमा बापना, अनीता चंडालिया, मीनल राँका, ऊर्जिता बापना, प्रीति बाफ़ना और संजय जैन, अंकित चौधरी, कल्पेश चंडालिया, संदीप बापना, बाबूलाल कोठारी, प्रमोद डांगी, अमित धर्मावत, कमलेश बापना, अंतिम कवड़िया, विनोद खबिया, राजेंद्र राँका, जयेश सामर, महावीर चोरडिया के साथ कन्या मंडल ओर महिला मंडल की पूरी टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजिका वर्षा चंडालिया ने किया और आभार ज्ञापन सह संयोजिका डिम्पल चोधरी ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा women’s ऑन व्हीलस का भव्य आयोजन

