पनवेल। पनवेल प्रीमियर सीज़न -4 का आयोजन करनाला स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स टर्फ़ में किया गया। आयोजन समिति के सुनील सूखलेचा, संजू बाफ़ना, अंकित चोधरी, मनु ओसतवाल, ललित इंटोदिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में पनवेल में निवासरत मेवाड़ के जैन युवाओं ने जोश खरोश के साथ भाग लिया।
टूर्नामेंट में शुभम सूपर किंग्स विनोद बाफ़ना संजय बाफ़ना की व क्रिशना चेलेंजेर महेंद्र कुकडा, ऋषभ रॉक स्टार, राकेश काँठेड व रॉयल चेलेंजेर दिनेश नाहर, यक्षरज फ़ाईटर्स राजेश जैन, मीरा फ़ाईटर्स दीपक समोता, कुमठ राइडर्ज़, उमेश कुमठ की टीमों ने भाग लिया। मैच का पहला चरण प्री सेमीफ़ाइनल बहुत ही रोमांचक रहा। सेमीफ़ाइनल में रॉयल चेलेंजेर कनक वरियर्स क्रिशना चेलेंजेर व यशराज फ़ाइटर्ज़ पहुँची। फ़ाइनल की आख़िरी बोल पर रॉयल चेलेंजेर विजेता बनी मेच में कजरी ज़्वेलेर्स के महावीर चंडालिया का विशेष सहयोग रहा। सोनम सेरमिक के शिव देवड़ा टिप टोप लाइट के नारायण सिंयाल एस के प्लाई के अनिल जैन भवानी प्लाई के विनोद समोता वर्धमान प्लाई के मुकेश जैन का सहयोग रहा। मैच में मैंन ऑफ़ द सिरीज़ पीयूष सुराना बेस्ट फ़िल्डर महेंद्र कूकडा बेस्ट बॉलर जितु मारू बेस्ट बैट्स्मेन नितिन कोठारी रहे।
पनवेल मेवाड़ प्रीमियर लीग विजेता बने रॉयल चेलेंजर

