By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेज हुई दो बच्चों की नीति अनिवार्य करने की मांग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

तेज हुई दो बच्चों की नीति अनिवार्य करने की मांग

Last updated: January 21, 2020 8:13 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, रोजगार पर बढ़ते दबाव को देखते हुए दो बच्चों की नीति अनिवार्य करने की मांग तेज हो गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को चीन से सबक लेकर ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेना चाहिए।

जेएनयू प्रोफेसर अनुपमा रॉय ने कहा, जनसंख्या को लेकर कोई नीति बने या न बने, इस पर राष्ट्रव्यापी बहस की जरूरत है। केंद्र, राज्यों और अन्य संबंधित संस्थाओं को मिलकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज स्टडीज की उपाध्यक्ष श्रीमती चक्रवर्ती के मुताबिक, चीन का सबक यही कहता है कि भारत को ऐसा कोई अनिवार्य कानून नहीं बनाना चाहिए। सस्ती-सुलभ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के यह अपनेआप कम हो जाएगी।

चीन का उदाहरण देते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि वहां एक बच्चे की नीति के कारण भ्रूणहत्या, गर्भपात के मामले कई गुना बढ़ गए। यूरोप में ऐसी कभी कोई नीति नहीं आई, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश तो आबादी बढ़ाने को प्रोत्साहन दे रहे हैं।

जनसंख्या नियंत्रित करने की वकालत
13 अगस्त 2018 दो बच्चों से संबंधित राष्ट्र नीति को जल्द लागू कराने के लिए 125 सांसदों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक याचिका सौंपी।

15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में पीएम मोदी ने जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं।

10 जनवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग पर केंद्र को जारी किया नोटिस 18 जनवरी 2020 को आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा उठाया। असदुद्दीन ओवैसी समेत कई विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया।

देश में बुजुर्गों की तादाद भी बढ़ेगी 
आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 के मुताबिक, 2040 तक भारत में बुजुर्गों की आबादी 16 फीसदी तक पहुंच जाएगी वह वर्ष 2050 तक यह संख्या 33 करोड़ पार कर जाने का अनुमान है।

सात साल बाद सबसे बड़ी आबादी भारत की होगी
भारत 2027 तक दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होगा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आबादी 2027 तक 158 करोड़ हो जाएगी, जो अभी 131 करोड़ है। वहीं चीन की जनसंख्या 2027 में 153 करोड़ तक रहेगी।

चीन ने खत्म की एक बच्चे की नीति
चीन ने वर्ष 1979 में ही एक बच्चे की नीति लागू कर दी थी। उस वक्त आबादी 97 करोड़ थी जो 2019 में 139 करोड़ रही। सरकार का दावा है कि इस नीति से 40 करोड़ कम बच्चे पैदा हुए। लेकिन कामगार आबादी में तेज गिरावट से चीन ने 2016 में इसे वापस ले लिया और दो बच्चों की इजाजत दे दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CAA को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- नकारे गए लोग फैला रहे भ्रम, लेकिन लोगों का भरोसा डिगा नहीं
Next Article अमेरिका-ईरान के बीच तनाव जारी, बगदाद में यूएस एंबेसी के बाहर 3 रॉकेट दागे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?