By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रूस बोला- कश्मीर भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा, हम कभी इसे संयुक्त राष्ट्र में उठाने के पक्ष में नहीं रहे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

रूस बोला- कश्मीर भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा, हम कभी इसे संयुक्त राष्ट्र में उठाने के पक्ष में नहीं रहे

Last updated: January 17, 2020 3:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: रूस ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया है। भारत में रूस के राजदूत निकोलाय कुदाशेव ने शुक्रवार को कहा कि हम कभी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने के पक्ष में नहीं रहे, क्योंकि यह असल रूप में भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है। दोनों देशों को शिमला और लाहौर समझौते के आधार पर इसका हल निकालना है।

चीन ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान की तरफ से यूएन की बैठक में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी। हालांकि, ज्यादातर देशों ने इस पर असहमति जताते हुए कहा था कि यह दो देशों का द्विपक्षीय मसला है। इसलिए इस मंच पर कश्मीर की चर्चा नहीं होनी चाहिए।

कश्मीर को लेकर भारत पर पूरा भरोसा: रूसी राजदूत

कुदाशेव ने कश्मीर के हालात सुधारने के लिए भारत की तरफ से उठाए कदमों पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “मुझे कश्मीर जाने की कोई वजह समझ नहीं आती, क्योंकि यह भारत का आंतरिक मामला है। कश्मीर मामला भारत के संवैधानिक दायरे में आता है। इसलिए मेरे वहां जाकर स्थिति देखने की कोई जरूरत नहीं।’’

रूसी राजदूत ने पश्चिमी देशों पर तंज कसते हुए कहा, “जो भी लोग कश्मीर की स्थिति और वहां उठाए जा रहे भारत के कदमों को लेकर आशंकित हैं, वे जब चाहें तब कश्मीर जाकर स्थिति देख सकते हैं। कश्मीर मामले में हमें भारत पर कभी शक नहीं रहा।” कुदाशेव का यह बयान अमेरिका, यूरोप और अफ्रीकी देशों के राजनयिकों के 16 सदस्यीय डेलिगेशन के कश्मीर दौरे के बाद आया है। इन सभी देशों के नेता कश्मीर के हालात जानने पहुंचे थे।

2025 तक भारत को सारे एस-400 सिस्टम डिलीवर होंगे
रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत को दी जाने वाली एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सभी सिस्टम 2025 तक अलग-अलग चरणों में भारत को सौंप दिए जाएंगे। भारत ने दिसंबर 2018 में रूस से 5 अरब डॉलर में एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया था। इसमें से 80 करोड़ की पहली किश्त रूस को दी जा चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे
Next Article निर्भया के बहाने स्मृति ईरानी का केजरीवाल पर वार, कहा- आम आदमी पार्टी पर धिक्कार है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?