By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे

Last updated: January 17, 2020 3:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। वे इस पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है। आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना जाएगा। नड्‌डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नड्‌डा को 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। परंपरा के मुताबिक, भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है। हालांकि, अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां आज पूरी होंगी
पिछले कुछ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आई है। चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह की टीम मतदाता सूची भी तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो जाएंगी। चुनाव प्रभारी उसी दिन अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित करेंगे। नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद, पार्टी में सचिव और उपाध्यक्ष के पदों पर भी बदलाव होगा। हालांकि, महासचिव स्तर पर बदलाव की संभावना कम है।

नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद और संसदीय बोर्ड के सचिव
जेपी नड्‌डा राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर वे अमित शाह के उत्तराधिकारी बन सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article किसी समस्या को हल करने से पहले उसके कारण को समझें, इससे हमारी परेशानियां कम हो जाएंगी
Next Article रूस बोला- कश्मीर भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा, हम कभी इसे संयुक्त राष्ट्र में उठाने के पक्ष में नहीं रहे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026
“‘तान्ह्या चा नमन, राजे!’ अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया शौर्य भरा सलाम!”
entertainment
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?