By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक सपना जो कल होगा हक़ीक़त, जोधपुर-पाली मारवाड़ को मेट्रोसिटी बनाने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

एक सपना जो कल होगा हक़ीक़त, जोधपुर-पाली मारवाड़ को मेट्रोसिटी बनाने की तैयारी

Last updated: December 9, 2019 11:46 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर (ब्यूरो)। पाली शहर सौंदर्यकरण के साथ ही साथ आवागमन यातायात व्यवस्था को विश्व स्तर के बड़े शहरों के समान बनाए जाने पर ‘जोधपुर-पाली मारवाड़ महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ के गठन का सपना जल्द साकार होगा। जोधपुर-पाली को एक संयुक्त मेट्रोसिटी के रूप में विकसित करने की संभावना हैं।आकार एवं भोगोलिक दृष्टि से यह संभव भी हैं। जिसका मुख्य केंद्रीय कार्यालय पाली मारवाड़ होगा। पाली शहर के सौंदर्यकरण की प्रकिया में तेज़ी लाने के लिए सड़कों को चोड़ा किया जा रहा हैं। स्थानीय जनता भी अतिक्रमण हटाने में सहयोग कर रही हैं।जोधपुर परिधि से जुड़े अन्य शहरों की अपेक्षा पाली की दूरी मात्र 66 किलोमीटर हैं। जबकि नागोर 144 किमी एवं बाड़मेर 196 किमी की दूरी पर हैं। औद्योगिक विकास व रोजगार के लिए भी पाली राजस्थान का एक प्रमुख शहर हैं। दिल्ली-मुंबई डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर देश का पहला फेज जल्द ही शुरू होने वाला हैं। इस कॉरिडोर को माल गाडि़यों के लिए सिर्फ़ माल ढुलाई के लिए अलग से बनाया गया है। इसी कॉरिडोर पर पाली राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी हैं, जिसका जोधपुर के साथ विलय दोनों शहरों के विस्तार में महत्वपूर्ण साबित होगा।
दिल्ली-मुंबई कारीडोर: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति ने प्रस्तावित जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) परियोजना को पर्यावरण संबंधी मंजूरी देने की सिफारिश की है। मंजूरी मिलने से राजस्थान में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के विकास में तेजी आने की उम्मीद है। डीएमआईसी के पहले चरण में विकसित किए जाने वाले आठ निवेश क्षेत्रों में जेपीएमआईए भी शामिल है। जेपीएमआईए लगभग 154 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्र को कवर करता है, जिसमें से लगभग 64 वर्ग किमी का शहरीकरण करने का प्रस्ताव है, जबकि शेष क्षेत्र को ‘पेरिफेरल कंट्रोल बेल्ट’ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है जिसमें कृषि को प्राथमिकता दी जा रही है।परियोजना स्थल दो सीमावर्ती जिलों के बीच जोधपुर से 40 किलोमीटर और पाली से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जेपीएमआईए को सभी डीएमआईसी शहरों की तरह ही एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्थानीय संसाधनों और स्वदेशी क्राफ्ट सहित स्थानीय शक्तियों द्वारा संचालित औद्योगिक, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा। यह संपूर्ण मारवाड़ क्षेत्र में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के लिए एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में कार्य करेगा। जेपीएमआईए में उच्च श्रेणी के आंतरिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा होगी और पड़ोसी शहरी केंद्रों से संबद्ध होंगे। इसके तहत 21 किमी पाली-सोजत बाईपास का विकास भी प्रस्तावित है। इस शहरी योजना में दो वर्ग किमी क्षेत्र में फैले एक एकीकृत मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएमएलएच) भी शामिल है, जिसमें इस क्षेत्र की सेवा के लिए 25 मीट्रिक टन प्रति वर्ष का कार्गो संभालने की क्षमता होगी। जेपीएमआईए के लिए आदर्श के रूप में पहचान की गई उद्योग श्रेणियों में वस्त्र और परिधान, भवन निर्माण सामग्री, मोटर वाहन और वाहन घटक, हस्तशिल्प, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पादों और मशीनरी और उपकरण शामिल हैं, जो महत्वपूर्ण आर्थिक अवसर पैदा करेंगे। राजस्थान सरकार जेपीएमआईए के पहले चरण के विकास के लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर ली हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी सूची में जयपुर, अजमेर, कोटा एवं उदयपुर ही शामिल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृहनगर जोधपुर से उनका निजी लगाव होना भी स्वाभाविक हैं। मुख्यमंत्री गहलोत जोधपुर को एक मेट्रोसिटी बनाने का सपना देख रहे हैं।जिसमें जोधपुर-पाली को संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। जोधपुर विकास प्राधिकरण विस्तार प्रकिया के तहत ही ‘जोधपुर पाली मारवाड़ महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ गठन की घोषणा जल्द होने की संभावना हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कर्नाटक उपचुनाव : 15 में से 12 सीटें जीतकर येदियुरप्पा सरकार सुरक्षित
Next Article नागरिकता संशोधन विधेयक पर जदयू और बीजद के साथ आने से बदला अंकगणित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026
बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन
social
July 27, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?