बैंगलुरू: तेरापंथ धर्म संघ की युवाओं की संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 53 वे वार्षिक अधिवेशन में साल 2018-19 के कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए डोम्बिवली तेरापंथ युवक परिषद को विशिष्ट सन्गठन परिषद कर सम्मान से नवाजा। साथ ही मौजूदा कार्यकाल के दौरान तपस्या के क्षेत्र में विशेष योगदान पर मोमेंटो के माध्यम से परिषद का सम्मान किया गया। यही नही मानव सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित महाराष्ट्र का प्रथम डोम्बिवली एटीडीसी के कार्यो को देखते हुए मोमेंट के माध्यम से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अभातेयुप सदस्य जगदीश परमार, तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, मंत्री ललित पुनमिया, कोषाध्यक्ष अनिल चंडालिया, पूर्व तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी, पूर्व मंत्री सुरेश बैद, संगठन मंत्री विकास कोठारी की उपस्थिति रही।
अभातेयुप के 53 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में डोम्बिवली परिषद को विशिष्ट संगठन परिषद का मिला सम्मान

