By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाक ने डेविस कप मैच स्थल को बदलने के ITF के फैसले को चुनौती दी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पाक ने डेविस कप मैच स्थल को बदलने के ITF के फैसले को चुनौती दी

Last updated: November 11, 2019 1:16 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कराची:पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले को किसी तटस्थ स्थल पर स्थानान्तरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के खिलाफ इस विश्व संस्था में अपील दायर की। उन्होंने कहा है कि इस्लामाबाद इसकी मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) के अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संस्था में औपचारिक अपील दर्ज कर दी गई है और उन्हें 15 नवंबर तक सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।

सैफुल्लाह ने कहा, ”हमने कहा है कि हम डेविस कप मुकाबले के वास्ते भारत की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किसी तरह का सुरक्षा मसला नहीं है और ना ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों के कारण मेजबानी का हमारा अधिकार छीना जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि शनिवार को करतारपुर गलियारा खोले जाने में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई, जिससे साफ पता चलता है कि वर्तमान राजनयिक तनाव के बावजूद भारतीय डेविस कप टीम की इस्लामाबाद में मेजबानी करना संभव है।

सैफुल्लाह ने कहा, ”हमारा मामला बहुत दमदार है क्योंकि इस मुकाबले को किसी तटस्थ स्थल पर स्थानान्तरित करने के लिए कोई व्यावहारिक तर्क नहीं है।” पाकिस्तान को पहले डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले के लिए 14 और 15 सितंबर को इस्लामाबाद के पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के ग्रास कोर्ट पर भारत की मेजबानी करनी थी। इसी स्थल पर उसने 2017 और 2018 में उज्बेकिस्तान, कोरिया और थाइलैंड के खिलाफ मैच खेले थे।

लेकिन आईटीएफ ने पहले इसे टाल दिया था और इस महीने के शुरू में उसने घोषणा की कि यह मुकाबला तटस्थ स्थल पर होगा, जिसका चयन पाकिस्तान करेगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने मुकाबले का स्थल बदलने का आग्रह किया था। आईटीएफ ने कहा कि उसने अपने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकार की सिफारिशों पर यह फैसला किया।

सैफुल्लाह ने कहा कि अगर उनकी अपील ठुकरा दी जाती है तो पीटीएफ के पास कुछ अन्य विकल्प भी हैं और वे उन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हम आईटीएफ से कह सकते हैं कि हम तटस्थ स्थल का चयन नहीं करेंगे। हम उनसे आग्रह करेंगे कि वे एआईटीए से पूछें कि उनके खिलाड़ी जहां भी खेलना चाहते हैं वे उस स्थल का चुनाव करें।”

सैफुल्लाह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने जमात उलेमा-इ-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के वर्तमान रवैये का हवाला देकर आईटीएफ को मनाया कि उनके खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में मैच पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, ”उन्होंने आईटीएफ के सामने जेयूआई-एफ के नेताओं के आक्रामक रवैये का विशेष जिक्र किया। हमारे पास भारत को अपने घसियाले कोर्ट पर हराने का अच्छा मौका था और भारतीय इसे जानते हैं इसीलिए वे मुकाबले को टालने और उसे अन्य स्थल पर आयोजित करने के लिए सभी हथकंडे अपना रहे हैं।”

पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों ऐसाम उल हक और अकील खान ने भी डेविस कप के स्थल को स्थानान्तरित करने के आईटीएफ के फैसले की आलोचना की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अभातेयुप के 53 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में डोम्बिवली परिषद को विशिष्ट संगठन परिषद का मिला सम्मान
Next Article सर्जरी से वजन कम करने के हैं बड़े नुकसान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा
national
July 25, 2026
रामायण में रावण का किरदार निभाने पर रॉकिंग स्टार यश ने की बात
entertainment
July 25, 2026
कांकलावास बांध परियोजना को मिली बड़ी प्रशासनिक गति, अब बजट स्वीकृति की ओर बढ़ा मामला
state
July 25, 2026
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने ‘द इंडिया स्टोरी’ की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
entertainment
July 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?