सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान वायुसेना ने वॉर म्यूजियम में अभिनंदन के पुतले को कैदी की तरह दिखाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान वायुसेना ने वॉर म्यूजियम में अभिनंदन के पुतले को कैदी की तरह दिखाया

Last updated: November 10, 2019 7:33 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद: भारत के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान की एक और घटिया हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने वॉर म्यूजियम में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का पुतला लगाया है, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक उन्हें घेरे हुए दिख रहा है।
पाकिस्तान के पत्रकार और राजनैतिक टिप्पणीकार अनवर लोधी ने ट्विटर पर आईएएफ पायलट वर्तमान की तस्वीर पोस्ट की है। लोधी ने लिखा, “पाकिस्तानी सेना ने संग्रहालय में अभिनंदन का पुतला लगाया है। इसे और दिलचस्प बनाया जा सकता था, अगर पुतले के हाथ में शानदार चाय का कप पकड़ा दिया जाता।” दरअसल, पाकिस्तान की कैद में रहने के दौरान अभिनंदन का एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें वह चाय पीते हुए नजर आए थे। तब पाकिस्तानी अफसर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, “चाय शानदार है, धन्यवाद।”
पाकिस्तानी सैनिक अभिनंदन को घेरे हुए है
लोधी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें अभिनंदन के पुतले के बाजू में एक मग रखा हुआ दिख रहा है। उन्हें पीछे पाकिस्तानी सैनिक खड़ा दिख रहा है। पूरा प्रदर्शन कांच के बक्से में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मुकाबले से पहले भी एक पाकिस्तानी चैनल के विज्ञापन में अभिनंदन का फूहड़ मजाक उड़ाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी खासी आलोचना भी हुई थी। यह विज्ञापन अभिनंदन के पाकिस्तान की कैद में रहने पर आधारित था।
अभिनंदन ने डॉग फाइट में एफ-16 को गिराया था
फरवरी में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 24 फरवरी को पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया था। इस दौरान अभिनंदन ने अपने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 का पीछा किया था। उन्होंने भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी एफ-16 को खदेड़ भी दिया था। लेकिन दोनो देशों के विमानों के बीच हुई झड़प (डॉग फाइट) में उनका मिग-21 विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अभिनंदन विमान से सफलतापूर्वक बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन उन्हें पाकिस्तान की सेना ने हिरासत में ले लिया था। गिरने से पहले उन्होंने एक पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराया था।
1 मार्च को अभिनंदन की वापसी हुई थी
पाकिस्तान की कैद में रहने के दौरान अभिनंदन के वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक पायलट की सुरक्षित वापसी की मांग की थी। दो दिन तक कैद में रखने के दौरान पाकिस्तान ने उन्हें 1 मार्च को छोड़ दिया था। अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस लाया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट:शफाली वर्मा सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाली भारतीय, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
Next Article शिवसेना का समर्थन कांग्रेस के लिए घातक : संजय निरूपम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?