सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिकी प्रतिनिधियों से बोले नकवी- सहिष्णुता भारतीयों के डीएनए में, यहां अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अमेरिकी प्रतिनिधियों से बोले नकवी- सहिष्णुता भारतीयों के डीएनए में, यहां अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित

Last updated: October 31, 2019 10:05 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सामुदायिक एकता और सहिष्णुता भारत के बहुसंख्यक समुदाय के डीएनए में है। साथ ही अल्पसंख्यकों के सामाजिक, धार्मिक और संवैधानिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। बुधवार को अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक के नेतृत्व में आए डेलिगेशन के स्वागत के दौरान नकवी ने यह बातें कहीं। डेलिगेशन ने नकवी के साथ दिल्ली में करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भारतीय सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

‘भारत पूरी दुनिया के लिए अखंडता में एकता का उदाहरण’
न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, नकवी ने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए जन्नत है, जबकि पाकिस्तान उनके लिए नर्क जैसा है। अलग-अलग धर्म, संस्कृतियों और भाषाओं के साथ भारत पूरी दुनिया के लिए अखंडता में एकता का उदाहरण है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर डेलिगेशन ने सरकार की तारीफ की।

नकवी ने बताया कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारत में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की रिपोर्ट्स पर नकवी ने कहा कि आपराधिक मामलों को जानबूझकर सामुदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं पर सरकारी एजेंसियां सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

पढ़ाई के बीच में स्कूल छोड़ने वाले अल्पसंख्यकों का आंकड़ा गिरा
बैठक के दौरान नकवी ने डेलिगेशन को अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए चलाई जा रही स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में भी बताया। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार की कोशिशों की वजह से अल्पसंख्यकों के बीच पढ़ाई में स्कूल छोड़ने का आंकड़ा 2014 के 70% से गिरकर 35% पर आ गया है। सरकार आगे इसे पूरी तरह खत्म करना चाहती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज भी नरेंद्र मोदी व भाजपा के लिए काम कर रहे हैं प्रशांत किशोर!
Next Article कुडनकुलम परमाणु संयंत्र पर साइबर अटैक, एनपीसीआईएल का दावा- रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?