सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पंकजा मुंडे पर टिप्पणी के मामले में धनजंय मुंडे के खिलाफ केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पंकजा मुंडे पर टिप्पणी के मामले में धनजंय मुंडे के खिलाफ केस दर्ज

Last updated: October 20, 2019 4:21 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

बीड:महाराष्ट्र की मंत्री एवं अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे पर एक चुनाव रैली में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंत्री के खिलाफ राकांपा नेता की टिप्पणियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद बीड जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
राकांपा नेता ने हालांकि कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है। उनकी टिप्पणियों को ”तोड़ा-मरोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें ”खलनायक के रूप में पेश करने के लिए उनकी टिप्पणियों को ”तोड़ा-मरोड़ा है।
दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं। धनंजय राकांपा से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। मौजूदा भाजपा विधायक पंकजा मुंडे पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ”परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिकायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के खिलाफ भादंसं की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल) और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के खिलाफ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणयां कीं। भाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां शनिवार रात शिरुर-कसार तहसील में राकांपा नेता का पुतला भी जलाया।
इस बीच, धनंजय मुंडे ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ”जानबूझकर उनकी छवि खराब करने और उन्हें ”खलनायक के रूप में पेश करने के लिए उनकी टिप्पणियों को ”तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल की जा रही है।
उन्होंने कहा, ”विडा में दिए गए मेरे भाषण के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह (प्रतिद्वंद्वियों द्वारा) मुझे खलनायक बनाकर चुनाव जीतने का खुला प्रयास है। धनंजय ने कहा, ”मैं राजनीति में अपने खुद के दम पर सफल हुआ हूं। मैंने परली सीट का (2009 का उदाहरण देते हुए जब गोपीनाथ मुंडे ने अपनी बेटी को चुनाव मैदान में उतारा था) पंकजा मुंडे के लिए बलिदान कर दिया था।
राकांपा नेता ने रेखांकित किया कि उन्होंने विडा में गुरुवार को भाषण दिया था और क्लिप शनिवार को वायरल हुई।
उन्होंने कहा, ”शिकायतकर्ता ने मेरे भाषण की सीडी जमा नहीं की है और न ही पुलिस ने इसे प्रमाणित किया है। हमने भी इस विवाद पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने यह दर्ज नहीं की। विडा में दिए गए मेरे भाषण से छेड़छाड़ की गई और इस काम को हाल में भाजपा में प्रवेश करने वालों ने अंजाम दिया है।
राकांपा नेता ने कहा, ”मैंने अपनी बहन का नाम नहीं लिया, मैंने कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जिससे बहन-भाई के संबंधों पर असर पड़े। यह मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने का प्रयास है। हमारे परिवार में महिला सदस्यों की संख्या काफी है…मैं ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करूंगा जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हो।
इससे पहले शनिवार देर रात, धनंजय मुंडे ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि उनकी टिप्पणियों को ”तोड़ा-मरोड़ा गया है और वायरल वीडियो फर्जी है। उन्होंने कहा कि ”संपादित क्लिप की प्रामाणिकता की जांच फॉरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए।
राज्य विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो को संपादित किया है, उन्हें कम से कम बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का तो सम्मान करना चाहिए था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कमलेश तिवारी की हत्या के बाद जहां रूके थे हत्यारे वहां से पुलिस को मिले कुछ खास क्लू
Next Article मोदी ने फिल्मी हस्तियों से कहा- गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाएं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?