मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नारायण राणे 1 सितंबर को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। राणे ने गुरुवार को खुद इस बात की घोषणा की। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्टी बनाई जो फिलहाल एनडीए का हिस्सा है।
राणे ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं सोलापुर में एक सितंबर को बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे।
बीजेपी में शामिल होंगे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे

