पिंपरी-चिंचवड़। आचार्य श्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में पर्युषण महापर्व आराधना करवाने के लिए पधारे। तेरापंथ धर्मसंघ के उपासक श्रेणी के प्रवक्ता उपासक श्री शांतिलाल जी संचेती एवं उपासक श्री राजेन्द्र जी मुणोत के मार्गदर्शन में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिवस सामायिक दिवस के अवसर पर अभिनव सामायिक का अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद पिंपरी-चिंचवड़ द्वारा आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपासक भाईयों ने संपूर्ण श्रावक समाज को बहुत सुंदर प्रेरणा दी। अनेक घटनाओं का उल्लेख किया। आकर्षित रूप में सामायिक का महत्व भी समझाया।
इस अवसर पर कुल 53 सामायिक हुई जिसमें भाईयों में 25 सामायिक एवं बहनों में 28 सामायिक हुई। इस अवसर पर अभातेयुप के कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित कांकरिया भी उपस्थित रहे l अंत में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री विकास छाजेड़ ने आभार ज्ञापन कियाl अभिनव सामायिक प्रयोग में सभा, महिला मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोर्स का सक्रिय सहयोग रहा। रात्रिकालीन कार्यक्रम में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की कृति ‘सम्बोधि’ पर प्रवचन हुआ।
पिंपरी-चिंचवड़ में सामायिक दिवस अवसर पर अभिनव सामायिक का आयोजन

