सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा

Last updated: August 22, 2019 1:17 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई, महाराष्ट्र शासन के हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सन 2018-19 के पुरस्कार घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा इस वर्ष का पुरस्कार समारोह शनिवार, दिनांक 31 अगस्त 2019 को शाम 6.00 बजे रमेश पामा थडवानी सभागृह, जयहिंद महाविद्यालय, ए रोड, चर्चगेट, मुंबई में आयोजित किया गया है। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वाारा हिंदी भाषा और साहित्य के विकास के लिए कार्यरत साहित्यकारों को हर वर्ष तीन प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। दिए जाने वाले पुरस्कारों में इस वर्ष घोषित 2 अखिल भारतीय सम्मान जीवनगौरव पुरस्कार, 8 राज्य स्तरीय सम्मान जीवनगौरव पुरस्कार, और 21 विधा पुरस्कारों सहित कुल 31 पुरस्कारों का समावेश है। सभी पुरस्कृत व्यक्तियों को अकादमी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय सन्मान जीवनगौरव पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए, राज्य स्तरीय सम्मान जीवनगौरव पुरस्कार के लिए रू. 51,000/- और विधा पुरस्कारों के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य ऐसे तीन श्रेणीओं में क्रमानुसार रू. 35,000/-, 25,000/- और 11,000/- नगद दिए जाते हैं। इस वर्ष अखिल भारतीय सम्मान जीवनगौरव पुरस्कारों में ‘महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए डॉ. बलभीमराज गोरे. और डॉ. ‘राममनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री हस्तीमल हस्ती का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय सम्मान जीवनगौरव पुरस्कार के अंतर्गत ‘छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ के लिए श्री संजय रघुराज तिवारी, ‘साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ के लिए श्री साँवरमल सांगानेरिया, ‘पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए डॉ. करूणाशंकर उपाध्याय, ‘डॉ. उषा मेहता हिंदी सेवा पुरस्कार’ के लिए श्रीमती कमलेश बक्षी, ‘गजानन माधव मुक्तिबोध मराठी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ के लिए डॉ. सुभाष गोविंद महाले, ‘कांतीलाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार’ के लिए श्री वीरेन्द्र याग्निक, ‘वी. शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री योगेश गौड़ एवं ‘सुब्रमण्य भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार’ के लिए श्री शेखर सेन का चयन किया गया है। ‘विधा पुरस्कार’ के अंतर्गत ‘काव्य’ के लिए दिया जानेवाला ‘संत नामदेव पुरस्कार’ श्री कृपाशंकर मिश्र-स्वर्ण, श्री संजय रमाशंकर शर्मा (संजय अमान)/श्री. नरसिंह बहादुर सिंह (नादान) – (संयुक्त) रजत और श्रीमती मंजू तिवारी कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘कहानी’ के लिए दिया जानेवाला ‘मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार’ श्री जितेन्द्र भाटिया-स्वर्ण, श्रीमती ममता सिंह-रजत, और श्री गुरूप्रताप शर्मा (आग) को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘निबंध’ के लिए दिया जानेवाला ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार’ श्री संजीव निगम-स्वर्ण और श्रीमती अलका रागिनी को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘समीक्षा’ के लिए दिया जानेवाला ‘आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार’ डॉ. सत्यवती चौबे-स्वर्ण, डॉ. सतीश यादव-रजत, और डॉ. सुधीर वाघ को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘अनुवाद’ के लिए दिया जानेवाला ‘मामा वरेरकर पुरस्कार’ रविंद्र देवघरे (शलभ)-स्वर्ण, श्री भगवान वैद्य प्रखर-रजत, और श्री सेवक नैयर को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘वैज्ञानिक तकनीकी’ के लिए दिया जानेवाला ‘होमी जहांगीर भाभा पुरस्कार’ श्री वामनराव राघोबाजी गाणार को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘नाटक’ के लिए दिया जानेवाला ‘विष्णुदास भावे पुरस्कार’ श्री सलिल चंद्र मिश्र (सलिल सुधाकर)-स्वर्ण और श्री विनोद नायक को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ‘जीवनी-परक साहित्य’ के लिए दिया जानेवाला ‘काका कालेलकर रजत पुरस्कार’ डॉ. रमेश मिलन को प्रदान किया जाएगा। ‘पत्रकारिता-कला’ के लिए दिया जानेवाला ‘बाबूराव विष्णु पराडकर स्वर्ण पुरस्कार’ श्री महेन्द्र मोदी को प्रदान किया जाएगा। ‘लोकसाहित्य’ के लिए दिया जानेवाला ‘फणीश्वरनाथ रेणू कांस्य पुरस्कार’ श्रीमती श्यामलता गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। ‘बालसाहित्य’ के लिए दिया जानेवाला ‘सोहनलाल द्विवेदी रजत पुरस्कार’ डॉ. प्रमोद शुक्ल को प्रदान किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमराईवाड़ी में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन
Next Article श्रीलंका ने भारत के चार मछुआरे पकड़े, दो दिनों में श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरी कार्रवाई
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?