मुम्बई: महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की वजह से हुई तबाही से स्थानीय लोगो को राज्य सरकार उबार सके इस के लिए सी एम रिलीफ फंड में सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ देश के उद्योगपति, फिल्मस्टार सभी मदत के हाथ आगे बढ़ाएं हैं। इसी कड़ी में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ एवं मंत्री विजय पटवारी के नेतृत्व में बीजेपी सांसद मनोज कोटक, रमेश धकाड, बी सी भलावत, ख्यालीलाल तातेड़, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, नवरत्न गन्ना, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल, मनोहर गोखरू सभी की उपस्थिति में 11 लाख का चेक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीएम रिलीफ फंड के लिए दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुम्बई सभा के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही सभा द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। यही नही सभा द्वारा दी गई सहायता राशि का जिक्र अपने टिवीटर हैंडल पर सभी पदाधिकारियों के फोटो के साथ भी किया।
Thank you Shree Jain Shwetamber Terapanthi Sabha for contribution of ₹11,00,000 towards #CMReliefFund #MaharashtraFloods pic.twitter.com/WplZ5jTiK3
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 21, 2019

