सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने एडवायजरी जारी की, अपने लोगों को कश्मीर जाने से मना किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने एडवायजरी जारी की, अपने लोगों को कश्मीर जाने से मना किया

Last updated: August 4, 2019 12:43 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने को कहा है। वहीं ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की सरकारों ने भी शनिवार को एडवायजरी जारी की। इसमें अपने लोगों को कश्मीर नहीं जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानने के लिए कहा है। नई दिल्ली में ब्रिटिश दूतावास भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। ब्रिटेन के विदेश विभाग के मुताबिक, घाटी में बमबारी, ग्रेनेड हमले, गोलीबारी और अपहरण समेत हिंसा का खतरा है। लिहाजा ब्रिटिश नागरिक जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें।

जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने भी यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा

जर्मनी ने भी अपने नागरिकों को इसी तरह की एडवायजरी जारी की है। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि ऐसे समय में घाटी की यात्रा करना ठीक नहीं है। साथ ही यात्रियों से जम्मू-कश्मीर की परिस्थितियों से अवगत रहने के लिए कहा है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी नागरिकों को कश्मीर जाते समय सतर्क रहने के लिए कहा है।

सेना ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग के पास आतंकियों के ठिकाने से पाकिस्तान में बनी बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) और अमेरिकी स्नाइपर गन मिलने का खुलासा किया था। गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा ने नोटिस जारी करते हुए शनिवार को कहा था कि आतंकवादियों की धमकी और वर्तमान स्थिति को देखते हुए श्रद्धालु और पर्यटकों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा अवधि में कटौती करके घाटी से चले जाएं।

खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त तक रोकी गई थी

इससे पहले पहले खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त तक रोक दी गई थी। शुक्रवार को भारतीय सेना ने यात्रियों पर आतंकी हमले की आशंका जताई थी। पाकिस्तानी सेना और आतंकी अमरनाथ यात्रा के दौरान लोन वुल्फ अटैक की तैयारी में थे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को कश्मीर से जल्द वापस लौटने की सलाह दी थी।

श्रीनगर से दिल्ली का किराया 15 से 20 हजार रु.

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने रविवार को कहा कि श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली और टेकऑफ करने वाली विमानों का किराया 15 अगस्त तक 9500 रु. फिक्स किए जाने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 6,715 रु. और दिल्ली से श्रीनगर का किराया 6,899 रु. तय किया है। कश्मीर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को जारी की गई सुरक्षा सलाह के बाद श्रीनगर से आने और जाने के हवाई किराए में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। श्रीनगर-दिल्ली एकतरफा उड़ान की फेयर 3000 से 5000 रुपए के बीच है, लेकिन इनके टिकट 15,000 रुपए से 20,000 रुपए में मिल रहे हैं।

कश्मीर में पर्यटक फंसे
जम्मू-कश्मीर में मौजूद अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए कश्मीर से जल्द से जल्द लौट जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसके बाद हजारों पर्यटक और अमरनाथ यात्री घाटी से बाहर निकलने की कोशिश में लगे हैं। कश्मीर गए लोगों के परिजन परेशान हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, घाटी से बाहर जाने के लिए शनिवार को 6,126 यात्री श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इनमें से 5829 यात्री 32 शेड्यूल फ्लाइट से रवाना हो गए। वहीं, श्रीनगर से दिल्ली का हवाई किराया 22 हजार रु. तक पहुंच गया था। श्रीनगर से जम्मू की फ्लाइट का टिकट 10 हजार रु से ज्यादा में मिल रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई में 30 घंटे से लगातार बारिश, जलभराव से 5 रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवा रोकी गई
Next Article कुलदीप सिंह सेंगर और साथियों के 17 ठिकानों पर CBI के छापे, कल सीतापुर जेल में की थी पूछताछ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?