सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विश्व कप सेमीफाइनल की हार पर विराट ने कहा- सुबह उठते ही मन उदास हो जाता था
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विश्व कप सेमीफाइनल की हार पर विराट ने कहा- सुबह उठते ही मन उदास हो जाता था

Last updated: August 3, 2019 6:18 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

क्रिकेट विश्व कप 2019 में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के साथ खत्म हो गया था। इस मैच को हुए तीन हफ्ते से ज्यादा गुजर चुके हैं, लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली अबतक उस हार की टीस को भूला नहीं पाए हैं। उनका कहना है कि टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अगले कई दिनों तक सुबह उठते ही उस मैच को याद करके उनका मन उदास हो जाता था। उनके मुताबिक उस हार के बाद के कुछ दिन तो बेहद मुश्किल भरे रहे थे।

विराट ने यह बात वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले फ्लोरिडा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की नजर अब अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों पर है।

‘हम अब आगे बढ़ चुके हैं’

विराट ने कहा, ‘‘हार के बारे में सोचकर मन उदास हो जाता है। इसके बाद दिनभर में आप कई चीजें करते हैं। फिर अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं। हम पेशेवर हैं। अब आगे आ चुके हैं। हर टीम को आगे बढ़ना ही पड़ता है। इसलिए विश्व कप में जो कुछ भी हुआ, हम उसे स्वीकार करते हैं।’’

विंडीज के खिलाफ पहले टी20 की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘कल का फील्डिंग सेशन और कुछ समय जो हमने मैदान पर बिताया, वह शानदार था। हर कोई उत्साहित था। खेलने के लिए तैयार था। फिर से मैदान पर लौटना चाहता था। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में यही सबसे अच्छा है। जो आप कर सकते हैं, वह बस यह कि जितनी जल्दी हो सके, ग्राउंड में पहुंच जाएं।’

‘अब टी20 विश्व कप की तैयारी’

विराट ने कहा, ‘‘ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए ये टूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने, अपनी क्षमता दिखाने के साथ ही अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा मौका है। हम जानते हैं कि पंत के अंदर कितनी क्षमता है। हम सब चाहते हैं कि वे भारतीय टीम के लिए लगातार प्रदर्शन करें।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नेरुल महिला मंडल ने किया लोनावला में पिकनिक का आयोजन
Next Article बोरिवली महिला मण्डल द्वारा हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?