नेरुल। नेरुल महिला मंडल द्वारा संयोजिका श्रीमती मनीषा चंडालिया के निर्देशन में लोनावला की सुहानी वादियों में बारिश का आनंद लेते हुए बहुत ही मनमोहक वातावरण में सफलतापूर्वक पिकनिक का आयोजन हुआ जिसमें महिला मंडल की लगभग 52 बहनों ने हिस्सा लिया साथ ही के आध्यात्मिकता के साथ खेलों का भी आयोजन किया । जिसमें बहनों ने उत्साह से भाग लिया ।महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती मनीषा ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए आने वाले 2 वर्षों तक इसी तरह सहयोग मिले ऐसी कामना की इसी तरह सफलतापूर्वक केंद्र से निर्देशित कार्यों को गति देते हुए मंडल को आगे बढ़ाने के लिए बहनों को प्रेरित किया ।और जो छोटे-छोटे संकल्प को का संकल्प पत्र दिए ।
श्रीमती आशा ने एवं श्रीमती कविता ने गेम के साथ बहनों का मनोरंजन किया। व बस की व भोजन की व्यवस्था को सुचारु रुप से संभाला ।श्रीमती भावना कावड़िया ने सभी बहनों को आभार ज्ञापन किया । महिला मंडल के पिकनिक के आयोजन में बहनों के सहयोग के साथ। प्रायोजक बहनों का भी विशेष सहयोग रहा ।और उनका आभार व्यक्त किया। हरियाली अमावस के निमित्त रखी इस पिकनिक में बहनों ने बारिश का पूरा आनंद उठाया और ऐसे ही आगे भी प्रोग्राम करने के लिए कार्यकारिणी को उत्साहित किया सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा ।गेम में विजेता बहनो का सम्मान किया गया ।
नेरुल महिला मंडल ने किया लोनावला में पिकनिक का आयोजन

