सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सऊदी में कानून बदला, महिलाओं को शादी के लिए पुरुष अभिभावकों की मंजूरी नहीं लेनी होगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सऊदी में कानून बदला, महिलाओं को शादी के लिए पुरुष अभिभावकों की मंजूरी नहीं लेनी होगी

Last updated: August 2, 2019 4:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Symbolic_Image
SHARE

रियाद: सऊदी अरब में महिलाएं अब बिना पुरुष अभिभावकों की मंजूरी के विदेश यात्रा पर जा सकेंगी। सऊदी सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए पहली बार महिलाओं को यह छूट दी। इससे पहले पारंपरिक गार्जियनशिप सिस्टम के तहत महिलाओं को कानूनी रूप से स्थाई तौर पर अवयस्क माना जाता था। इसके चलते परिवार के पुरुष (पिता, पति या अन्य रिश्तेदार) अभिभावकों को महिलाओं पर मनमाने तरीके से अधिकार जमाने का हक मिल जाता था।

बिना पुरुष अभिभावक की इजाजत के शादी भी कर सकेंगी
सरकारी अखबार ओकाज ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि नए कानून के तहत अब 21 साल के ऊपर की महिलाएं खुद पासपोर्ट ले सकती हैं, शादी कर सकती हैं और बिना अभिभावक की इजाजत के देश भी छोड़ सकती हैं।

वॉशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट की क्रिस्टीन दीवान के मुताबिक, इस फैसले से महिलाओं को ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी। अगर यह नियम पूरी तरह से लागू होता है तो महिलाओं को उनके जीवन का नियंत्रण देने का सऊदी शासन का यह बड़ा फैसला होगा।

सऊदी काे इस फैसले मानवाधिकार संगठनों ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं की सालों की मेहनत के बाद सऊदी शासन ने अब महिलाओं को लेकर नियमों में ढील देना शुरू किया है। महिला अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले लूजेन अल-हथलूल ने इसी हफ्ते सऊदी अरब में जेल में अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। अपने हक के लिए आवाज उठाने वाली कई महिला कार्यकर्ता अब भी सऊदी में सजा काट रही हैं।

पिछले साल महिलाओं को मिली ड्राइविंग की छूट
सऊदी अरब क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के सत्ता में आने के बाद से यहां महिलाओं को कई हक मिले हैं। दो साल पहले महिलाओं को फुटबॉल स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की इजाजत मिली थी। वहीं महिलाओं को ड्रा‌इविंग की छूट भी पिछले साल जून में दी गई थी। 2020 तक 30 लाख महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाने का लक्ष्य है।

विजन 2030 का असर
सऊदी अरब की गिनती दुनिया के सबसे कट्टरपंथी देश के तौर पर होती है, जहां महिलाओं के लिए पाबंदियां बहुत ज्यादा और सख्त हैं। हालांकि, देश विजन 2030 के तहत तेल के निर्यात से होने वाले राजस्व पर निर्भरता कम करना चाहता है। प्रिंस सलमान इसके लिए देश में कई बदलाव कर रहे हैं। महिलाओं पर लगी पाबंदियों और नियम-कायदों को ढील देने के साथ सऊदी के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे फैसले लिए गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उन्नाव रेप केस: SC का आदेश, रेप पीड़िता के चाचा का तिहाड़ जेल हो ट्रांसफर
Next Article अमेरिका 21 लाख करोड़ रु के चाइनीज इंपोर्ट पर 1 सितंबर से 10% शुल्क लगाएगा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास! लगातार तीन फिल्मों ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगाई रिकॉर्डतोड़ हैट्रिक!
entertainment
November 7, 2026
राजस्थान के मेवाड़ अंचल के टॉडगढ़ की बेटी क्षमा महावीर कोठारी बनीं JITO APEX ALL INDIA YOUTH WING की सबसे युवा चेयरपर्सन
social
November 7, 2026
फ़िल्म रिव्यू: रामायण जैसे महाकाव्य को 3D में देखना रोमांच से भर देता है
entertainment
November 7, 2026
जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?