टॉलीगंज, कोलकाता। तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाधिशास्ता परम पूज्य आचार्य श्री महाप्रज्ञजी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 30 जून 2019 के इस पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद कोलकाता एवं टॉलीगंज का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आचार्य महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्य साध्वी श्री स्वर्ण रेखाजी ठाणा-4 के सानिध्य में संस्था शिरोमणि महासभा के पवित्र प्रागण में आयोजित हुआ।
आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी सुभारम्भ के संदर्भ में आयोजित प्रज्ञा रैली में तेरापंथ युवक परिषद टॉलीगंज ने श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा टॉलीगंज एवं तेरापंथी महिला मंडल टॉलीगंज के साथ संयुक्त रूप में अपनी सम्भागिता दर्ज करवाई। तेरापंथ युवक परिषद-कोलकाता व टालीगंज के द्वारा आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के जन्म – शताब्दी शुभारंभ के पावन अवसर पर कोलकाता सभा के निर्देशन में महासभा के प्रागण में आयोजित कार्यक्रम में नींबू शिकंजी, लस्सी व छांछ सभी श्रावक समाज हेतु एवं बच्चों के लिए टांफी व चॉकलेट की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया गया।
तेयुप कोलकाता के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र कुण्डलिया एवं तेयुप टॉलीगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुमित कोठारी को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नवीन बेंगाणी, आ.भा.तेयुप सदस्य पंकज दुधोरिया, अनंत बागरेचा, सुनील दुगड़, अजय पींचा, मनीष सेठिया एवं विकास श्यामसुखा ने शपथ दिलाई।
साध्वी श्री स्वर्ण रेखाजी ने दोनों अध्यक्षों को मंगल पाठ सुनाते हुए फ़रमाया की गुरु इंगित को शिरोधार्य कर युवा शक्ति संघ नए कीर्तिमान स्थापित करे। इसी के साथ दोनों परिषदों के कार्यकारिणी समिति एवं कार्य समिति के सदस्यों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। परिषद से प्रदीप नौलखा, अजय आनंद पुगलिया, एवं विनय सेठिया भी उपस्थित थे। तेरापंथ युवक परिषद कोलकाता एवं टॉलीगंज के सदस्य अच्छी संख्या में उपस्थित थे।
वर्ष 2019 – 20 की कार्यकारिणी समिति कुछ इस प्रकार है :-
अध्यक्ष – श्री सुमित कोठरी
निवर्तमान अध्यक्ष – श्री अनंत बागरेचा
उपाध्यक्ष 1 – श्री दीपक बोथरा
उपाध्यक्ष 2 – श्री ऋषभ नाहटा
मंत्री – श्री अरिहंत घोड़ावत
सहमंत्री 1 – श्री हर्ष डागा
सहमंत्री 2 – श्री आनंद हीरावत
कोषाध्यक्ष – श्री अनुज बागरेचा
संगठन मंत्री – श्री संदीप कोठरी

