सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के लिए इमली के वृक्षों से बनाए तोरण द्वार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के लिए इमली के वृक्षों से बनाए तोरण द्वार

Last updated: June 2, 2019 9:37 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

– तमिलनाडु यात्रा के सम्पन्नता से पूर्व अहिंसा यात्रा पहुंची पेरनामबट
-तीन बाधक तत्त्वों से बचकर स्वाध्याय में रत रहने की आचार्यश्री ने दी पावन प्रेरणा
-फ्यूरेक संस्था ने आचार्यश्री के चरणों में समर्पित की अपनी मंगल भावना

पेरनामबट, वेलूर (तमिलनाडु): अपनी प्रथम दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान तमिलनाडु की धरा को अपने ज्योतिचरण से पावन बना रहे महातपस्वी, शांतिदूत अखण्ड परिव्राजक के ज्योतिचरण का इंतजार दक्षिण भारत का कर्नाटक राज्य बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। हालांकि महातपस्वी की तमिलनाडु यात्रा भी अब सम्पन्नता की ओर है। महीनों तक तमिल की धरती पर भाषाई कठिनाइयों के बावजूद आचार्यश्री महाश्रमणजी ने लोगों को जो सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया है, उससे जन-जन मानस प्रभावित हुआ है और यह प्रभाव लोगों के जन मानस पर लम्बे समय तक अंकित रहेगा।
तमिलनाडु के संभवतः अंतिम दिन अर्थात् रविवार को आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी धवल सेना के साथ मोरसापल्ली से प्रातः की मंगल बेला में प्रस्थान किया। आचार्यश्री का जिस मार्ग पर विहार हो रहा था, प्रायः पूरा मार्ग इमली के वृक्षों से आच्छादित था। खट्टे का पर्याय मानी जाने वाली इमली आज शहद से मीठी मुस्कान और अमृतवाणी से जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले महातपस्वी के स्वागत में मानों तोरण द्वार बनी खड़ी थी। शायद उन वृक्षों की ऐसी आशा जागृत हो रही होगी कि काश! आचार्यश्री के मीठे वचन हमें भी सुनने को प्राप्त हो जाते हैं। प्रायः पूरे विहार मार्ग को आच्छादित किए इमली के वृक्षों ने अहिंसा यात्रा के कारवें को छावं प्रदान कर मानों खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे थे। लगभग दस किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री महाश्रमणजी पेरनामबट में स्थित सेंट पाॅल‘स मैट्रिकुलेशन स्कूल परिसर में पधारे।
आज चतुर्दशी होने के कारण मंगल प्रवचन के दौरान आचार्यश्री के दोनों ओर गुरुकुलवासी साधु-साध्वियों की उपस्थिति थी। यह दृश्य सम्मुख उपस्थित श्रद्धालुओं को आह्लादित कर रही थी तो स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित कर रही थी। आचार्यश्री ने उपस्थित साधु-साध्वियों और समुपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन में निषेध का भी अपना महत्त्व होता है। कोई कार्य, कोई वस्तु या पदार्थ जो निषेध किया जाता है, उससे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। निषेध जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने वाला हो सकता है। आचार्यश्री ने तीन निषेध-निद्रा को बहुमान न देना, जोर-जोर से संप्रहास का विवर्जन करना और विकथा अथवा मैथुनकथा आदि में रस न लेने उत्प्रेरित किया।
आचार्यश्री ने सदा स्वाध्याय में रत रहने की पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि निद्रा को बहुमान, संप्रहास करना और मैथुनकथा में रस लेना स्वाध्याय के बाधक तत्त्व हैं। इससे साधु-साध्वियों को ही नहीं आदमी को भी बचने का प्रयास करना चाहिए। स्वाध्याय से ज्ञान भी बढ़ता है और चरित्र की निर्मलता भी बढ़ती है। स्वाध्याय से बड़ा कोई तप नहीं होता। आचार्यश्री ने बाल साधु-साध्वियों के समय को स्वाध्याय का स्वर्णिम काल कर स्वाध्याय में रत होने की विशेष प्रेरणा प्रदान की। मंगल प्रवचन के पश्चात आचार्यश्री ने साधु-साध्वियों से प्रश्न पूछे और उन प्रश्नों के सटिक उत्तर भी स्वयं द्वारा प्रदान कर प्रेरित किया। तत्पश्चात हाजरी का क्रम रहा। आचार्यश्री की तमिलनाडु यात्रा की सम्पन्नता के संदर्भ में ‘फ्यूरेक’ नामक संस्था द्वारा मंगलभावना का कार्यक्रम किया गया। इसमें आॅडियो-वीडियो के माध्यम से आचार्यश्री के जीवनवृत्त को प्रदर्शित किया गया। फ्यूरेक के संयोजक श्री गौतम सेठिया वीडीएस और अध्यक्ष श्री अब्दुल समद ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने फ्यूरेक को पावन आशीष प्रदान की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा ‘जय श्री राम’ के नारे से धर्म और राजनीति को मिला रही है: ममता
Next Article बांग्लादेश ने अपने पहले ही मैच में उलटफेर किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दूसरों से पहले स्वयं को करे अनुशासित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 6, 2026
कोलकाता: नशे के खिलाफ जागरण हेतु उत्साह पूर्वक दौड़ का आयोजन
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पाँचवें दिन भायंदर में नशामुक्ति अभियान का सफल आयोजन
social
October 6, 2026
डॉ. बलवंत चोरड़िया को अपोलो हॉस्पिटल ने प्रतिष्ठित सम्मान से किया सम्मानित
Mumbai / Maharshtra
October 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?