कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को उस समय अपना आपा खो बैठी जब कुछ लोगों के एक समूह ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।
ममता बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा के खिलाफ एक धरने में हिस्सा लेने के लिए नैहाटी जा रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बनर्जी अपने कार से बाहर आई और उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरूषों के नाम लिखने को कहती हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आएंगे। यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। मुख्यमंत्री के अपनी कार में वापस जाने के बाद उन लोगों ने फिर से नारे लगाए जिस वजह से उन्हें फिर से एक बार अपने वाहन से उतरना पड़ा।

