सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस का ट्वीट- नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कांग्रेस का ट्वीट- नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Last updated: May 31, 2019 7:30 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनियता की शपथ ले रहे थे। इस अवसर पर अहम विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्विवटर पर उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई दी। कांग्रेस ने बधाई देते हुए इस ट्वीट में यह भी लिखा कि वह भारत और इसके नागरिकों की प्रगति और विकास में नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।’
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के नए मंत्रियों के इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद यह लगातार दूसरी बार हुआ है जब कांग्रेस लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए जरूरी 55 सीटों का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। इस बार देश भर से उसके सिर्फ 52 सदस्य ही संसद पहुंच पाए हैं, जबकि बीजेपी ने इन चुनावों में 303 सीटें हासिल कर अपनी जीत को ऐतिहासिक बनाया है। इससे पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस लोकसभा में 55 सांसदों के आंकड़े को नहीं छू पाई थी और तब उसके सिर्फ 44 सांसद ही लोकसभा पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री के इस शपथ समारोह में करीब 8,000 देसी-विदेशी मेहमान शामिल हुए। इनमें BIMSTEC देशों के नेता भी शामिल थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ 57 अन्य मंत्रियों (पीएम समेत 58) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जब 68 वर्षीय मोदी लगातार दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेने लिए पोडियम पर आए, तो राष्ट्रपति भवन में ‘मोदी-मोदी’ की आवाज गूंजने लगी। कुछ इसी तरह का माहौल अमित शाह और स्मृति ईरानी के शपथ लेने के दौरान देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि आम चुनावों में कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की समीक्षा के साथ अपना इस्तीफा देने की भी पेशकश की है। राहुल गांधी ने इच्छा जताई है कि अब कांग्रेस की कमान किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में आनी चाहिए जो नेहरू-गांधी परिवार से न हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में कैबि‍नेट मंत्री बने
Next Article मायावती ने 3 जून को दिल्ली में बुलाई बसपा की बैठक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026
दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?