मुंबई:रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने कॉस्ट में कमी करने और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार के लिए अपने एंप्लॉयीज की संख्या में बड़ी कटौती की है। जनवरी-मार्च क्वॉर्टर में कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट आई थी। जियो ने कॉन्ट्रैक्ट वाले एंप्लॉयीज के साथ ही कुछ परमानेंट स्टाफ की भी छंटनी की है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कंज्यूमर से जुड़े फंक्शंस के साथ ही सप्लाई चेन, ह्यूमन रिसोर्सेज, फाइनैंस, एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्क जैसे एरिया में एंप्लॉयीज की संख्या घटाई है।
जियो के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपने कंज्यूमर बिजनस को बढ़ा रहे हैं और जियो इंडस्ट्री में नेट रिक्रूटर बनी हुई है। हम कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ भी कार्य कर रहे हैं जो हमारे विभिन्न प्रॉजेक्ट्स के लिए तय समय वाले कॉन्ट्रैक्ट पर स्टाफ को हायर कर सकते हैं।’
सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने लगभग 5,000 लोगों की छंटनी की है। इनमें से करीब 600 परमानेंट एंप्लॉयी थे। बाकी का स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट पर था। लेकिन इसकी स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।
कॉस्ट घटाने के लिए जियो में छटनी

