लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व मंत्री और विधायक रामवीर उपाध्याय को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम ने मंगलवार श्री उपाध्याय को लिखे एक पत्र में कहा है “ आप पार्टी विरोधी गतिविधियों मे काफी समय से सक्रिय है जिसके लिये आपको सचेत भी किया गया लेकिन इसके बावजूद आपने लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को आपने आगे बढ़ाते हुये आगरा,फतेहपुर सीकरी और अलीगढ़ समेत अन्य सीटों पर बसपा उम्मीदवारों का विरोध किया और विपक्षी प्रत्याशियों का समर्थन किया।”
उन्होने कहा “ आपका यह कार्य गंभीर अनुशासनहीनता है और आपको पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा से निकाले गए रामवीर उपध्याय

