मुंबई:एग्जिट पोल्स को लेकर ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर कर घिरे ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने मंगलवार सुबह माफी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने जो मीम शेयर किया था, उसे भी डिलीट कर दिया।
विवेक ने एकसाथ दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी किसी को पहली बार में जो मजेदार और हानिरहित लगता है, वैसा दूसरों को शायद नहीं लगता। मैंने पिछले 10 साल, 2000 से ज्यादा असहाय लड़कियों के सशक्तिकरण में बिताए हैं। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।’
वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘अगर मीम पर मेरे रिप्लाई से एक भी महिला आहत हुई है तो इसमें सुधार की जरूरत है। माफी मांगता हूं। ट्वीट डिलीट कर दिया है।’
विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर से विवादित मीम डिलीट कर मांगी माफी

