सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 7वें चरण में दागी प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

7वें चरण में दागी प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा

Last updated: May 17, 2019 7:32 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ:पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार दागी प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है। इस लोकसभा चुनावों में 220 यानी 23 फीसदी दागी प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 37 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। एडीआर और इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आये हैं। सातवें चरण में दागी प्रत्याशियों में अतीक अहमद पहले स्थान पर हैं। वहीं करोड़पति प्रत्याशियों की सूची में भाजपा के पंकज चौधरी टॉप पर हैं।

इलेक्शन वॉच ने सातवें चरण की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि इस चरण में 26 फीसदी आपराधिक प्रवृत्ति के प्रत्याशी मैदान में हैं।  इनमें 22 फीसदी प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अतीक वाराणसी से निर्दलीय लड़ रहे हैं, जिन पर सबसे अधिक 59 मुकदमे दर्ज हैं। इलेक्शन वॉच के स्टेट हेड संजय सिंह के मुताबिक  लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले 2019 में दागी प्रत्याशियों की संख्या में बढोत्तरी चिंता का विषय है। इसी तरह यदि अपराधियों की संख्या बढती रही तो आने वाले समय में लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा होगा। इस चरण में प्रमुख पार्टियों में भाजपा के 11 में से 5, कांग्रेस के 9 में से 6, सपा के 8 में से 6 और बसपा के 4 में से 2 प्रत्याशी दागी हैं।

अगर करोड़पति प्रत्याशियों की सूची पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा अमीर महाराजगंज से भाजपा उम्मीदवार पंकज चौधरी हैं। इस चरण में प्रत्याशियों की औसत सम्पत्ति 2.13 करोड़ है। भाजपा और कांग्रेस के 100 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं सपा के 88 और बसपा के 75 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन 13 सीटों पर 164 में से 62 यानी 38 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। महाराजगंज के जय हिंद समाज पार्टी के शिवचरण, सलेमपुर से निर्दल प्रत्याशी सुनिल कुमार पाण्डेय ने शून्य सम्पत्ति की घोषणा की है।

टॉप 10 करोड़पति उम्मीदवार
नाम        पार्टी-सीट        सम्पत्ति
पंकज चौधरी    भाजपा-महाराजगंज    37+ करोड़
आरपीएन सिंह    कांग्रेस-कुशीनगर        29+ करोड़
अतीक अहमद    निर्दल-वाराणसी        25 + करोड़
रवि किशन        भाजपा-गोरखपुर        20+ करोड़
कमलेश पासवान    भाजपा-बांसगांव        17+ करोड़
अफजल अंसारी    बसपा-गाजीपुर        13+ करोड़
अवधेश कु सिंह    शेर हिंद फोरम-गोरखपुर    12+ करोड़
आर एस कुशवाहा    बसपा-सलेमपुर        11+ करोड़
सुप्रिया श्रीनेत    कांग्रेस-महाराजगंज    8+ करोड़
अखिलेश         सपा-महाराजगंज        8+ करोड़

टॉप 10 दागी प्रत्याशी
नाम        पार्टी-सीट        मुकदमे/गंभीर धाराएं
अतीक अहमद    निर्दल-वाराणसी        59/80
अजय राय        कांग्रेस-वाराणसी        8/16
अतुल कु सिंह    बसपा-घोसी        13/14
शिव कुमार        निर्दल-कुशीनगर        3/12
राम भुअल निशाद    सपा-गोरखपुर        7/10
कमलेश पासवान    भाजपा-बांसगांव        5/9
विनोद        भसपा-बलिया        3/7
डा शेख सिराज बाबा    अन्य-वाराणसी        5/6
पंकज चौधरी    भाजपा-महाराजगंज    5/6
प्रवीण कु सिंह    अन्य-घोसी        1/6

महिला प्रत्याशी आठ फीसदी
सातवें चरण में महिला प्रत्याशियों की संख्या मात्र 8 फीसदी रह गई है। वहीं इस चरण में 29 फीसदी प्रत्याशियों की शैक्षणिक संख्या 5वीं से 12वीं कक्षा के बीच है।  इस चरण में 61 प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक हैं।

आयुवार सूची-
25-30         9
31-40        41
41-50         45
51-60        32
61-70        34
71-80        3

शैक्षिक योग्यता-
निरक्षर-1
साक्षर-10
5वीं पास-2
8वीं पास-6
10वीं पास-9
12वीं पास-31
स्नातक- 38
प्रोफेशनल स्नातक-19
परास्नातक- 36
डॉक्ट्रेट-     7
अन्य- 5

सातों चरण के करोड़पति व दागी प्रत्याशियों की संख्या
चरण        करोड़पति प्रत्याशी        दागी प्रत्याशी/गंभीर धाराएं
पहला चरण        39 (41%)        24/17
दूसरा  चरण        34  (41%)        19/14
तीसरा चरण         46 (38%)        24/19
चौथा चरण        57 (39%)        31/26
पांचवां चरण        64 (36%)        43/40
छठा चरण        56 (33%)        36/29
सातवां चरण        62 (38%)        43/36
———————————————
कुल        358 (37%)        220/181
——————————————

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कर्ज की उम्मीद में दुनियाभर में भटक चुके इमरान अब पाई-पाई को तरस रहा पाकिस्तानी रुपया
Next Article नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर घिरीं साध्वी प्रज्ञा, मांगी माफी, EC ने तलब की रिपोर्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?