नई दिल्ली:पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का मानना है कि उनके देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को कश्मीर का मुद्दा हल करने के लिए और कदम उठाने चाहिए। अफरीदी ने यह भी कहा कि ‘कश्मीर कश्मीरियों का है। ना भारतीयों का और ना पाकिस्तानियों का। प्रथम एवं सर्वोच्च तथ्य यह है कि कश्मीर, कश्मीर के लोगों का है।’ अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में यह विचार व्यक्त किए हैं। हालांकि अफरीदी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में बयानबाजी करना आसान है और उनकी तरह काम करना कठिन।
अफरीदी की आत्मकथा में करतारपुर गलियारा और विंग कमांडर अभिनंदन का जिक्र
शाहिद अफरीदी की आत्मकथा का नाम ‘गेम चेंजर है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, क्रिकेट से जुड़ी कई कहानियों को बयां किया है। ‘गेम चेंजर’ को शाहिद अफरीदी ने पत्रकार वजाहत एस खान के साथ मिलकर लिखा है और ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया इम्प्रिंट हॉर्पर स्पोर्ट्स’ ने इसे प्रकाशित किया है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि इमरान खान का नया पाकिस्तान, भारत के साथ जैसे संबंध बना रहा है वह उसके बड़े प्रशंसक हैं। अफरीदी ने अपनी किताब में करतारपुर गलियारे, पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायु सेना के पालयट अभिनंदन को वापस भारत को सौंपने जैसी घटनाओं का जिक्र भी किया है।
अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में किया है जम्मू-कश्मीर और ‘अभिनंदन’ का जिक्र

