सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा था आइएस आतंकी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा था आइएस आतंकी

Last updated: April 30, 2019 8:41 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: केरल में तीन जगहों पर गत दिवस की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आइएस आतंकी ने राज्य में आत्मघाती हमले की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। वह श्रीलंका में ईस्टर पर हुए सीरियल धमाकों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रभावित है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार रियाज (29) उर्फ रियाज अबूबकर उर्फ अबु दुजाना केरल के पलक्कड़ का रहने वाला है। उसे आइएस से संपर्क के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान रियाज ने बताया कि वह एक साल से भी ज्यादा समय से हाशिम के वीडियो और भाषण को देखता और सुनता था। वह भारत के विवादित और फरार इस्लामिक उपदेशक जाकिर नायक से भी प्रभावित था।

रियाज ने एनआइए को बताया कि वह फरार आरोपित अब्दुल राशिद अब्दुल्ला उर्फ अबु ईशा से ऑनलाइन संपर्क में था और लंबे समय से उसके ऑडियो क्लिप को सुन रहा था। वह सोशल मीडिया पर फैलाए गए उस ऑडियो क्लिप को भी सुनता था, जिसमें भारत में आतंकी हमले के लिए लोगों को उकसाया जाता था। उसने यह भी दावा किया कि वह विशाखापत्तनम आइएस मामले के आरोपित अब्दुल खयूम उर्फ अब्दुल खालिद से भी ऑनलाइन जुड़ा था। खयूम इन दिनों सरिया में बताया जाता है।

एनआइए को मिला था सटीक इनपुट

एनआइए को सटीक इनपुट मिला था कि चार लोगों का एक समूह अफगानिस्तान और सीरिया जाने वाले अब्दुल राशिद, अशफाक माजिद व अब्दुल कयूम आदि से संपर्क में है। इसकी पुष्टि के बाद एनआइए ने केरल के कसारगोड में दो और पलक्कड़ में एक स्थान पर छापेमारी की। समूह के तीनों सदस्यों से उनके आइएस से संबंध और योजना के बारे में पूछताछ की गई। कसारगोड मॉड्यूल वर्ष 2016 में प्रकाश में आया था, जब वहां के 15 युवक एक साथ लापता हो गए और अफगानिस्तान और सीरिया में आइएस में शामिल हो गए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हिम मानव के रहस्य से उठा पर्दा, भारतीय सेना ने शेयर की तस्वीरें
Next Article अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में किया है जम्मू-कश्मीर और ‘अभिनंदन’ का जिक्र

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?