बच्चों से लेकर बड़ों तक को भाएगी चॉकलेट चिप स्कोन, जानिए इसकी क्विक रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :2 कप आटा या ओटमील, 1/4 कप चीनी, 2 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1/2 टीस्पून नमक, 6 टेबलस्पून मक्खन, 1/2 कप चॉकलेट चिप्स, 3/4 टेबलस्पून क्रीम, 1 अंडा, 1 टीस्पून वैनिला एक्स्टै्रक्ट, 1/2 टीस्पून लाल कलर
विधि :अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
बोल में ओटमील, चीनी, बेकिंग पाउडर, नमक, मक्खन और चॉकलेट चिप्स को अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें क्रीम, अंडा, वैनिला एक्स्ट्रैक्ट और लाल कलर डालकर मुलायम आटा गूंध लें।
इसे मोटा बेल लें। फिर हार्ट शेप के आकार के कुकी कटर से इसे काट लें।
अब इसे बेकिंग शीट पर रखें। ऊपर से एक टेबलस्पून हेवी क्रीम डालें और 16-18 मिनट के लिए बेक करें।
तैयार है चॉकलेट चिप्स स्कोन।
चॉकलेट चिप स्कोन

