बे वापस आ गई है और उसके साथ उसकी राइड और डाई गैंग भी! प्राइम ओरिजिनल सीरीज कॉल मी बे के नए पोस्टर में दोस्ती की ताकत दिखाई दे रही है। दरअसल, पोस्टर में वरुण सूद, निहारिका लायरा दत्त और मुस्कान जाफरी को बे के बेस्टीज प्रिंस भसीन, तम्माराह पवार और सायरा अली का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर में बे टेनिस बॉल से भरी एक ट्रॉली में दिखाई दे रही है, जिसे कोर्ट में उसके दोस्त घुमा रहे हैं। इस पूरी तरह से नजर आ रहे उथल पुथल के बीच बे एक दम शांत एंजॉय करती हुई नजर आ रही है।
पोस्टर मस्ती भरे अंदाज में यह याद दिलाता है कि भले की एक दूसरे का उत्साह बढ़ाना हो, साथ में परेशानी मोल लेना या फिर दिल से हंसना हो, यह चार जानते हैं कि कैसे एक दूसरे के लिए खड़े रहना है। अब जब, बे और उसका स्क्वाड एक साथ वापस आ गया है, तब दर्शक बहुत सारा बहन कोड से भरा हंसी-मजाक, मस्ती और ऐसी दोस्ती देखेंगे, जो सबसे उथल-पुथल भरे दिनों को भी खुशनुमा बना दे।
इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। नए सीजन में एक बार फिर पसंदीदा कास्ट की वापसी हो रही है। इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी जरूरी किरदार निभाते नजर आएंगे।
कॉल मी बे सीजन 2 का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर 2026 को भारत और 240 ज्यादा देशों और दुनियाभर के अलग-अलग क्षेत्रों में होगा।
https://www.instagram.com/p/DgR1NvQoJ8F/?dmpr=MThsbHFjd2VvNHE5aw==

