By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे निरहुआ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे निरहुआ

Last updated: April 3, 2019 5:15 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी अपने 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक भोजपुरी नायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या को टिकट मिला है। इसी तरह से रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, फिरोजाबाद से चंद्रसेन और माछिलशहर से वी.पी. सरोज चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। भाजपा ने मुंबई उत्तर पूर्व से मनोज कोटक को टिकट दिया है, जबकि यहां से मौजूदा सांसद किरीट सोमैया का नाम लिस्ट में नहीं है।

दिनेश लाल यादव को आजमगढ़ से टिकट मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से होगा।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें
उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवां एवं अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 7.79 करोड़ पुरुष, 6.61 करोड़ महिला तथा 8374 अन्य समेत 14.4 करोड़ मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश में मतदान के लिये कुल 91709 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे।

सात चरणों में होंगे मतदान
पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। इस चरण में भी कुल 8 लोकसभा सीटों नगीना (सुरक्षित), अमरोहा, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़, हाथरस (सुरक्षित), मथुरा, आगरा (सुरक्षित) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे।

चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस चरण में 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिए वोट डाले जाएंगे।

चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा इस चरण में कुल 13 सीटों शाहजहांपुर (सुरक्षित), खीरी, हरदोई (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सुरक्षित), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे।

पांचवें चरण के लिए मतदान 6 मई को होगा। पांचवें चरण में कुल 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।

छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सुरक्षित) और भदोही समेत कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान 19 मई को होगा। इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सुरक्षित), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) समेत कुल 13 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चॉकलेट चिप स्कोन
Next Article MALAYSIA OPEN: सिंधु और श्रीकांत अगले दौर में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?