By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राय बनाने से पहले हर नजरिये से चीजों को समझें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

राय बनाने से पहले हर नजरिये से चीजों को समझें

Last updated: April 3, 2019 4:11 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

कई बार कुछ लोगों की बिना मांगे सलाह देने की आदत की वजह से दूसरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम सभी को यह समझना चाहिए कि किसी भी मामले पर अपनी टिप्पणी करने से पहले पूरे मामले की सही जानकारी कर लेना अच्छा होता है। ऐसा ही कुछ हमारी आज की कहानी में भी बताया जा रहा है।

मास्टर जी क्लास में पढ़ा रहे थे , तभी पीछे से दो बच्चों के आपस में झगड़ा करने की आवाज़ आने लगी। मास्टर जी ने पूछा, क्या हुआ तुम लोग इस तरह झगड़ क्यों रहे हो ?

राहुल : सर , अमित अपनी बात को लेकर अड़ा है और मेरी सुनने को तैयार ही नहीं है।

अमित : नहीं सर , राहुल जो कह रहा है वो बिलकुल गलत है इसलिए उसकी बात सुनने से कोई फायदा नही।

और ऐसा कह कर वे फिर तू-तू मैं-मैं करने लगे।

मास्टर जी ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, एक मिनट तुम दोनों यहाँ मेरे पास आ जाओ। राहुल तुम डेस्क की बाईं और अमित तुम दाईं तरफ खड़े हो जाओ।

इसके बाद मास्टर जी ने अपनी मेज की दराज से एक बड़ी सी गेंद निकाली और डेस्क के बीचों-बीच रख दी।

मास्टर जी : राहुल तुम बताओ, ये गेंद किस रंग की है।

राहुल : जी ये सफद रंग की है।

मास्टर जी : अमित तुम बताओ ये गेंद किस रंग की है ?

अमित : जी ये बिलकुल काली है।

दोनों ही अपने जवाब को लेकर पूरी तरह कॉंफिडेंट थे कि उनका जवाब सही है, और एक बार फिर वे गेंद के रंग को लेकर एक दुसरे से बहस करने लगे।

मास्टर जी ने उन्हें शांत कराते हुए कहा, ठहरो , अब तुम दोनों अपने अपने स्थान बदल लो और फिर बताओ की गेंद किस रंग की है?

दोनों ने ऐसा ही किया , पर इस बार उनके जवाब भी बदल चुके थे।

राहुल ने गेंद का रंग काला तो अमित ने सफ़ेद बताया।

अब मास्टर जी गंभीर होते हुए बोले, बच्चो, ये गेंद दो रंगो से बनी है। यह एक जगह से देखने पे काली और दूसरी जगह से देखने पर सफेद दिखती है। हमारे जीवन में भी हर एक चीज को अलग–अलग दृष्टिकोण से देखा जा सकता है। ये जरूरी नहीं है की जिस तरह से आप किसी चीज को देखते हैं उसी तरह दूसरा भी उसे देखे।

इसलिए अगर कभी हमारे बीच विचारों को लेकर मतभेद हो तो ये ना सोचें की सामने वाला बिलकुल गलत है बल्कि चीजों को उसके नज़रिये से देखने और उसे अपना नजरिया समझाने का प्रयास करें। तभी आप एक अर्थपूर्ण संवाद कर सकते हैं।

इस कहानी से हमें मिलती है ये 2 सीख 

1. किसी परिस्थिति को पूरी तरह जाने बिना टिप्पणी करना कई बार हमें मूर्ख साबित कर देता है। इसलिए हमें खुद पर संयम रखना चाहिए और किसी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।

2. टिप्पणी न करने का ये मतलब नहीं होता है, आप मूर्ख हैं या आपको बोलना नहीं आता है। बल्कि इसका मतलब यह होता है कि आप धैर्यवान हैं और पूरी बात समझे बिना टिप्पणी नहीं करते हैं। इस तरह आप किसी विशेष परिस्थिति में खुद को मूर्ख बनने और मामले को और जटिल बनने से बचाने में सफल हो सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बालाकोट बदले के बाद रोना किसी को था और रो कोई और रहा था: पीएम मोदी
Next Article चॉकलेट चिप स्कोन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?