By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रवि पुजारी गैंग के सबसे बड़े खबरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

रवि पुजारी गैंग के सबसे बड़े खबरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Last updated: January 25, 2019 12:41 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच के हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ ने डॉन रवि पुजारी के सबसे बड़े खबरी आकाश शेट्टी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। पिछले करीब एक सप्ताह से सीनियर इंस्पेक्टर अजय सावंत, सचिन कदम की दो टीमें मेंगलुरु में थीं। उसे वहां शादी की एक पार्टी से पकड़ा गया और मुंबई लाया गया। उसका नाम 15 जनवरी को गिरफ्तार विलियम रॉड्रिग्स से पूछताछ में सामने आया था।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी का कहना है कि आकाश शेट्टी मूल रूप से गोरेगांव का रहने वाला है। उसका पारिवारिक होटल का बिजनेस मेंगलुरु में भी है। चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई, तो वह कर्नाटक शिफ्ट हो गया। वहां वह अपने एक परिचित के जरिए रवि पुजारी के संपर्क में आया और फिर उसके लिए काम करने लगा। उसी परिचित ने उसकी विलियम रॉड्रिग्स से भी मुलाकात करवाई।

विलियम को साल 2017 में गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसे जमानत से बाहर निकलवाने के लिए जो कानूनी खर्च आया, वह आकाश शेट्टी ने दिया था। इसी वजह से विलियम, आकाश के अहसान में डूबा हुआ था। इसका आकाश ने फायदा उठाया। वह जब-जब मुंबई आता, वह बतौर ड्राइवर विलियम को बुला लेता।
कॉल डिटेल्स से मिली थी जानकारी
पिछले सप्ताह जब विलियम गिरफ्तार हुआ, तो क्राइम ब्रांच ने उसके पास से एक मोबाइल जब्त किया। उसी में सबसे ज्यादा कॉल्स आकाश शेट्टी के मिले। विलियम की गिरफ्तारी के बाद आकाश शेट्टी अपने घर और होटल से भाग निकला। उसी दौरान छानबीन में जांच अधिकारियों को पता चला कि कर्नाटक में उसके एक रिश्तेदार की शादी है। उम्मीद हुई कि शायद वह वहां आएगा, इसलिए क्राइम ब्रांच अधिकारी वहां बाराती बनकर गए और उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
हफ्ता मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार दो साल पहले दशरथ शिंदे की गिरफ्तारी के बाद आकाश शेट्टी डॉन रवि पुजारी का सबसे खास आदमी बन गया। उसने इस दौरान कई युवकों की गिरोह में भर्तियां करवाईं। विलियम रॉड्रिग्स इन भर्तियों में उसकी मदद करता था। विलियम को एक बिल्डर से दो करोड़ रुपये का हफ्ता मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
नवंबर से आ रहे थे रवि पुजारी के फोन
बिल्डर को नवंबर से रवि पुजारी के कॉल आ रहे थे। वह उससे हफ्ता मांग रहा था। जब बिल्डर ने डॉन के कॉल्स उठाने बंद कर दिए, तो उसने उसके रिश्तेदरों को धमकी भरे फोन करने शुरू कर दिए थे। उसी में मामला डीसीपी दिलीप सावंत तक पहुंचा और फिर उनकी टीम द्वारा लगाए गए ट्रैप में रवि पुजारी के नए गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। से बढ़ा है। खासकर भीमा-कोरेगांव की घटना के बाद वह एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। हाल ही में उन्होंने एमआईएम और अन्य संगठनों के साथ मिलकर वंचित बहुजन आघाडी बनाई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेहनत ही नहीं, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों में भी अग्रणी हैं बिहार के लोग
Next Article ढहाया जाएगा नीरव मोदी का आलीशान ‘महल’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?