बेंगलुरु। जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा जीतो सदस्यों के आपसी परिचय, संवाद और पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘टी-टाइम विद जीतो’ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के मंगलमय उच्चारण के साथ हुआ। जीतो लेडीज विंग चेयरपर्सन मीना बडेरा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों को एक परिवार के रूप में जोड़ने के साथ आपसी संपर्क बढ़ाने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। केकेजी जोन डिजी कन्वीनर लक्ष्मी बाफना ने टी-टाइम विद जीतो की भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक-दूसरे को जानने और समझने से ही सच्चा अपनापन एवं एकता विकसित होती है।
आयोजन का विशेष आकर्षण सभी 100 प्रतिभागियों द्वारा दिया गया परिचय रहा, जिसके माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे की पहचान, अनुभव और विचारों को जानने का अवसर मिला। इसके पश्चात पूनम सुराणा ने ‘आर्ट ऑफ 6 यार्ड्स – साड़ी ड्रेपिंग टेक्निक्स’ विषय पर रोचक प्रशिक्षण दिया। वहीं, चीफ सेक्रेटरी बिंदु नाहर के संचालन में आयोजित गेम ज़ोन ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेशमा पूनमिया एवं तनुजा मेहता की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता में मैनेजिंग कमेटी से आरती लूनिया, नीतू मेहता, सारिका जैन, रिची कोठारी एवं लीला पितलिया तथा वर्किंग कमेटी से संगीता गन्ना, नीतू तालड़ा, रेखा भालघाट एवं संगीता कोठारिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सह-संयोजिका संगीता गन्ना ने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करवाया एवं कार्यक्रम संयोजिका अलका लोढ़ा ने संचालन किया।
जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग ने आयोजित किया ‘टी-टाइम विद जीतो’ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम

