मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के तत्त्वावधान में तथा शासनश्री साध्वीजी कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा-५ के पावन सान्निध्य में अभिनव नव वर्ष का आयोजन हुआ।
विशाल जनमेदिनी को सम्बोधित करते हुए साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने कहा— “नया वर्ष सबके लिए अध्यात्ममय रहे। संकल्पबद्ध साधना के साथ तप, त्याग, संस्कार, स्वाध्याय के साथ संयम के प्रति जागरूकता बनी रहे। याद रहे— ‘धम्मो सुद्धस्स चिट्ठइ’ (शुद्ध, सरल आत्मा में ही धर्म ठहरता है)।” साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने कहा— “नये वर्ष का उपहार है अध्यात्म प्रवण संस्कार। अनुकूला-प्रतिकूल जीवन का परिष्कार करने आती है। जहां करुणा है, दया है, वहाँ जीवन हमेशा जगमगाता रहता है। वह खुशी सामायिक, मौन और विवेक से प्राप्त होती है।”
भगवान महावीर ने कहा— “गुरु छद्मस्थ हों और शिष्य केवल ज्ञान तक पहुँचे, फिर भी गुरु की भूमिका ही सम्माननीय होती है।” इसी तरह पुत्र के लिए भी माता-पिता ही सब कुछ होते हैं।
साध्वीश्री उदितप्रभाजी, चिन्मयप्रभाजी, चेलनाश्रीजी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। संयोजन साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने किया। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, सभा, तेयुप, महिला मंडल तथा विभिन्न क्षेत्रों की सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण सहित तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के श्रावक-श्राविका काफी संख्या में उपस्थित होकर नये वर्ष की शोभा बढ़ा रहे थे। यह जानकारी सभा मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ एवं तेयुप उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।
अध्यात्म जागृति और आत्मशुद्धि का संदेश लेकर आया नववर्ष

