दक्षिण मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में “भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव” बड़ी धूमधाम एवं त्याग-प्रत्याख्यान के साथ मनाया गया।
शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने कहा- भगवान महावीर प्रभु का तीन ज्ञान संपन्न जीवन नई प्रेरणाएँ लेकर आया। भगवान की विनम्र जीवनशैली ने माता-पिता तथा भ्रातृ-स्नेह को महत्त्व दिया, और कुछ समय के लिए वे संसार में रहे पर अनासक्त रहे। आपने आगे राजमहलों के जन्म से लेकर उपसर्गों की भूमिका तक भगवान ने जो तपस्या की, जो कष्ट सहे, वह विस्तार के साथ प्रस्तुत किया।
शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने कहा- जिह्वा पर भगवान महावीर का नाम आते ही अहिंसा, अनेकांत मुखरित हो जाते हैं। उन्होंने सहिष्णु बनकर हर कष्ट को विवेकपूर्वक झेला। आपने आगे “भगवान की केवलज्ञान साधना संपूर्ण प्राणी जगत की चेतना का ऊर्ध्वारोहण बने, उनका करुणा भरा मैत्री संदेश जन-जन की शांति और ताकत बने। आपके द्वारा मिला ज्ञान प्राप्त कर हम आगे बढ़ें। आपका निर्वाण संपूर्ण विश्व-चेतना जाग्रत करे।” समागत उपस्थिति ने यह बता दिया कि हर जीव की समस्या का समाधान विवेकपूर्वक की गई साधना की उपलब्धि है।
साध्वीश्री मंजुरेखाजी, उदितप्रभाजी, निर्भयप्रभाजी, चेलनाश्रीजी के सुमधुर गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, सभा, महिला मंडल, तेयुप के सभी कार्यकर्ताओं ने कुशलतापूर्वक भाग लिया। संयोजन साध्वीश्री मंजुरेखा जी ने किया। आध्यात्मिक जागृति की प्रेरणा है निर्वाण। यह जानकारी सभा मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ एवं तेयुप उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।
दक्षिण मुंबई में महावीर निर्वाण महोत्सव आयोजित

