सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली: नूतन वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली: नूतन वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन

Last updated: November 10, 2026 9:41 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

कांदिवली । युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या ‘शासनश्री’ साध्वी श्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ ,साध्वी प्रियवंदा जी, साध्वी प्रेरणाश्रीजी साध्वी मृदुयशाजी एवं साध्वी ऋद्धियशा जी के सान्निध्य में वृहद् मंगलपाठ का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी विद्यावतीजी ने कहा- अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस के दूसरे दिन बृहद मंगलपाठ का उपक्रम रखा गया है। ऐसे गुजराती संस्कृति के अनुसार नया वर्ष भी प्रारंभ हो रहा है। नयावर्ष अर्थात् अपना भविष्य सुखमय आनंदमय बने इसके लिए मंगलपाठ का श्रवण करना अतिश्रेष्ठ है। मंगल पाठ स्वयं में मंगलकारी है। अपने संकल्प बल, मनोबल एवं साहस बल का विकास हो इसके लिए सर्वसिद्धिदायक विघ्नविनाशक महाप्रभावक बृहद मंगलपाठ को सुनना श्रेयस्कर है शुभंकर है।
साध्वी प्रियवंदा जी ने बृहद् मंगलपाठ से पहले कष्टनिवारक विविध मंत्रों एवं स्तोत्रों की महत्ता बतलाते हुए मंत्रों का उच्चारण किया चमत्कारी स्तोत्रों का पाठ जनसमूह ने पूरी एकाग्रता व तन्मयता के साथ सुना मंत्रों का श्रवण करके सबने अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव किया और साध्वी वृंद के प्रति कृतस्ता ज्ञापित की । साध्वी प्रेरणाश्रीजी आदि साध्वी वृंद ने भी साथ में उच्चारण किया। आचार्य श्री महाश्रमणजी ने साध्वी विद्यावतीजी एवं सहवर्ती साध्वियों को कृपा करके जो संदेश प्रदान किया उसका वाचन साध्वी प्रियवंदा जी ने किया। इस पुनीत अवसर पर साध्वियों ने अपनी इच्छानुसार एक संकल्प वर्षभर के लिए स्वीकार करने का आ‌ह्वान किया। साध्वी प्रेरणाश्रीजी ने कहा कि मंत्रोच्चारण के समय ऐसा लग रहा था मानो भक्ति, भाव और भगवान तीनों का संगम हो रहा है। बृहद् मंगलपाठ सुनने के लिए दूर दूर से श्रावक श्राविकाओं ने आकर धन्यता का अनुभव किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नूतनवर्ष के शुभारंभ पर श्रावक समाज को साध्वी श्रीजी ने प्रदान किया मंगलपाठ
Next Article पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा, इस दिवाली रणवीर सिंह का रहा दबदबा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा, इस दिवाली रणवीर सिंह का रहा दबदबा
entertainment
November 10, 2026
नूतनवर्ष के शुभारंभ पर श्रावक समाज को साध्वी श्रीजी ने प्रदान किया मंगलपाठ
social
November 10, 2026
अध्यात्म जागृति और आत्मशुद्धि का संदेश लेकर आया नववर्ष
social
November 10, 2026
दक्षिण मुंबई में महावीर निर्वाण महोत्सव आयोजित
social
November 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?