रुधौली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ता, फूल-मालाओं से किया स्वागत
सल्टौआ बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महादेवा विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे रामकरन आर्या के जेल से रिहा होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को बस्ती जनपद के सल्टौआ चौराहा पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं रुधौली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान संजय यादव,कुलदीप मौर्य जीवन,विकास वर्मा , राम चन्द्र यादव, राजमन ,अरुण कुमार रिंकू, आज्ञाराम चौधरी, डीके वर्मा,हरिश्चंद्र यादव, केसरी चौधरी, अशोक यादव, जुबेर अहमद, अभिषेक यादव,मोहम्मद हन्नान,मो.रहीम,मंगल प्रसाद मोदनवाल , विजय यादव,सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
