मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र- भिवंडी के तत्वावधान में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन खोनी गांव प्राइमरी स्कूल* में सफलतापूर्वक किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई। ज्ञानशाला प्रशिक्षिका शर्मिला बाफना ने स्कूल के बच्चों को जीवन विज्ञान केबारे में बताया और आसन करवाए। स्कूल के प्रिंसिपल ने भी जीवन विज्ञान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। भिवंडी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू राठौड़ , ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका शर्मिला बाफना , अणुव्रत संयोजिका सीमा बाफना, सहसंयोजिक उषा चपलोत,स्कूल टीचर्स, एवं मंडल के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।
अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन

