सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दूसरों से पहले स्वयं को करे अनुशासित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

दूसरों से पहले स्वयं को करे अनुशासित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 6, 2026 10:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
  • अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अनुशासन दिवस आयोजित
  •  मुनि भरतकुमारजी द्वारा मासखमण तप का प्रत्याख्यान

06.10.2026, मंगलवार, लाडनूं। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के छठे दिन आज ‘अनुशासन दिवस’ का आयोजन युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर सूरजमल तापड़िया संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने आचार्य प्रवर से नैतिकता, सद्भावना एवं नशामुक्ति के संकल्प स्वीकार किए। विद्यालय के छात्र भैया देवेश वासु ने संस्कृत संभाषण प्रस्तुत किया।

सुधर्मा सभा में जनमेदिनी को संबोधित करते हुए अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण ने कहा कि अनुशासन के दो आयाम होते हैं, आत्मानुशासन और परानुशासन। स्वानुशासन को हम निज प्रशासन भी कह सकते हैं। दूसरों पर अनुशासन करना उपयोगी और लाभदायक हो सकता है, परंतु परानुशास्ता होने के लिए स्वयं का स्वानुशासित होना सबसे अधिक अपेक्षित है। जो व्यक्ति खुद पर अनुशासन नहीं कर सकता, वह दूसरों पर अनुशासन किस प्रकार कर सकेगा। पहले स्वयं पर अनुशासन करना सीखना चाहिए। जो व्यक्ति स्वानुशासी है, उसका परानुशासन अधिक प्रभावी बन सकता है। स्वयं से अनुशासन की शुरुआत होनी चाहिए। जहाँ व्यक्तियों का समूह होता है, वहाँ प्रबंधन और प्रशासन अपेक्षित होता है। राजतंत्र हो या लोकतंत्र, दोनों में अनुशासन की अपेक्षा रहती है। बिना कर्तव्य और अनुशासन के लोकतंत्र विनाश को प्राप्त हो सकता है। भारत का संविधान व्यवस्था का मेरुदंड है, और इसका पालन कराने के लिए न्यायपालिका और दंड संहिता की भी आवश्यकता होती है। यदि नियम हैं पर दंड का प्रावधान नहीं है, तो समाज में अराजकता फैल सकती है। अनुशासन का उद्देश्य किसी को कष्ट देना नहीं, बल्कि व्यवस्था को सुचारू रखना और विकास सुनिश्चित करना है। अनुशासन में निष्पक्षता, निर्भीकता और विवेक का होना अनिवार्य है, ताकि सभी को यह लगे कि नियम सबके लिए समान हैं। यदि गलती करने वाले को यथायोग्य दंड मिलता है, तो दूसरे लोग भी सचेत हो जाते हैं।

आचार्यश्री ने आगे कहा कि हमारे धर्मसंघ में आचार्य भिक्षु से अनुशासन का जो क्रम शुरू हुआ, वह आज भी निरंतर प्रवाहित है। अनुशासन का अर्थ केवल कड़ाई नहीं है, बल्कि सौहार्द और स्नेह का भाव भी इसके साथ रहना चाहिए। हमारे यहाँ साधु-साध्वियों का जीवन अनुशासित है, जो एक बहुत बड़ी बात है। उच्च शिक्षित, डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त या प्रखर वक्ता होने के बावजूद सभी एक अनुशासन की मर्यादा में रहते हैं। गुरु की आज्ञा का पालन करना और परस्पर सहयोग की भावना रखना हमारे धर्मसंघ की बड़ी विशेषता है। ‘परस्परोपग्रहो जीवानाम्’ का सूत्र यहाँ चरितार्थ होता है, जहाँ सब एक-दूसरे का आलंबन बनकर सेवा और सहयोग करते हैं, ताकि किसी को भी असुविधा न हो। हमारा ध्येय ‘सेवा अस्माकं धर्मः’ है, चाहे वह अस्वस्थ की सेवा हो या व्यवस्थाओं को सँभालने का दायित्व। आज अनुशासन दिवस के अवसर पर सभी में आत्मानुशासन के संस्कार पुष्ट बने यह अपेक्षा है।

कार्यक्रम में मुनि भरतकुमारजी ने 27 दिन की तपस्या मासखमण का गुरुदेव से प्रत्याख्यान किया। श्री विजय कृष्ण नाहर ने अपनी नवीन पुस्तक ‘ज्योतिपुरुष महर्षि जयाचार्य’ पूज्यचरणों में लोकार्पित की एवं अपने विचारों को अभिव्यक्ति दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोलकाता: नशे के खिलाफ जागरण हेतु उत्साह पूर्वक दौड़ का आयोजन
Next Article किदवई संस्थान को नैनो-ट्यूमर तकनीक का उपहार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?