नवी मुंबई। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे डॉ. बलवंत चोरड़िया* को *अपोलो हॉस्पिटल* द्वारा प्रतिष्ठित Appreciation pride Award* से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, जरूरतमंद एवं निर्धन व्यक्तियों की निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण भाव के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. बलवंत जी चोरड़िया वर्तमान में महावीर इंटरनेशनल के International Director – Medical & Health विंग हैं, साथ ही तेरापंथ सभा, मुंबई एवं वाशी के Medical Director हैं। वे पूर्व में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, मुंबई के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अनेक पूज्य साधु-साध्वियों की चिकित्सा एवं मेडिकल सेवा में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा है।
इस उपलब्धि पर जैन समाज, तेरापंथ समाज, मंदिर एवं महावीर इंटरनेशनल के सभी पदाधिकारियों तथा समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

