मुंबई । महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में धर्मसभा को संबोधित करते हुए शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी ने कहा- “अणुव्रत उद्घोषण सप्ताह का आज पर्यावरण शुद्धि दिवस है। यह पावन प्रेरणा है कि मानसिक संतुलन निरंतर बना रहे, जिससे हमारे व्यवहार और सोच में रहने वालों को शांत करने का आह्वान किया जाए। उच्चारणों का प्रदूषण सबको प्रभावित करता है, क्योंकि जब अहं भाव टकराता है, संघर्ष उत्पन्न होता है। क्रोध में संयम रखना कठिन होता है। आसपास का माहौल इतना खराब हो जाता है कि व्यक्ति हाथ में हथियार उठाते एक मिनट भी नहीं लगाता है।”
शासन श्री साध्वी श्री मंजूरेखा जी ने कहा- “पर्यावरण संबंधी आज की ज्वलंत समस्या है। चारों ओर आतंकवाद, हिंसा, विनाश इतना बढ़ रहा है कि इंसान इंसान के खून का प्यासा है। पृथ्वी का दोहन, वृक्षों का कटना भविष्य के लिए खतरा है। आज पूरा विश्व संकट में है। हर व्यक्ति सोच रहा है-कल क्या होगा? किसी के पास इसका सकारात्मक जवाब नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति में संयम, सदाचार आए, हर व्यक्ति में करुणा और ईमानदारी के भाव जागृत हों।” साध्वीवृंद ने गीत के माध्यम से वातावरण को संगीतमय बना दिया। दक्षिण मुंबई अणुव्रत समिति के संयोजक भाई नरेंद्र जी मुनोत की सक्रियता से हर कार्यक्रम सुंदरतम चल रहा है। अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई अच्छी तरह जागृत है।
पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक प्रदूषण दूर करने का आह्वान

