मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, मुंबई – क्षेत्र ठाणे द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत मुनि श्री कुलदीप कुमार जी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के पावन सान्निध्य में 3 अक्टूबर को तेरापंथ भवन माजीवाड़ा ठाणे में सांप्रदायिक सौहार्द दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत कार्यकर्ता द्वारा अणुव्रत गीत के संगान से हुई। अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्रीमान रमेश सोनी ने सांप्रदायिक सौहार्द पर पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुनि श्री कुलदीप कुमार जी ने कहा जो व्यक्ति काम के लिए जाता है वह काम मे उलझ जाता है और जो राम को स्मृति में रखता है वह दुनिया का श्रेष्ठ व्यक्ति बन जाता ।मुनि श्री मुकुल कुमार जी ने अनेक उदाहरण से सांप्रदायिक सौहार्द दिवस कैसे बनाए रख सकते है विस्तार से बताया।
इस अवसर पर स्वामी समर्थ मंदिर से श्रीमान मनोहर जी अटैकर ने कहा समाज मे एकता ही सबसे बडा धर्म हे, गुरुद्वारा से भाई साहब दिलबाग सिंह गुरुजी ने कहा जैन धर्म दुनिया का श्रेष्ठ धर्म है क्योंकि छोटी- छोटी चींटी का भी ध्यान रखते है कि कही पैरों के नीचे कुचल न जावे।ब्रह्माकुमारी से बिंदिया सिस्टर ने कहा सबसे पहले हम स्वयं मे परिवर्तन लाये तभी हम समाज मे परिवर्तन ला पाएंगे । अणुव्रत समिति मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान रोशन मेहता ने सांप्रदायिक सौहार्द दिवस अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया एवं अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ठाणे के विधायक श्रीमान संजय जी केलकर पधारे। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा , कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता,सहमंत्री राकेश बडाला, उपाध्यक्षा सुमन चपलोत, भाजपा जैन प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री विकाश आच्छा, कार्यकारिणी सदस्य अंजू कोठारी, सुरेश बाफना ,विनोद मेहता,महिला मंडल अध्यक्षा संगीता चंडालिया एवं उनकी टीम, सभा अध्यक्ष नरेश बाफना एवं उनकी टीम, सह-संयोजक सुभाष हिंगड़, प्रवीण डांगी, सुखीया मंडोत, कल्पना चंडालिया, जोन प्रभारी रतन कच्छारा ,विमला हिरण , प्रिया मुथा आदि की उपस्थित रही। अंत में क्षेत्र ठाणे के संयोजक भंवरदास वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया बहुत अच्छी संख्या उपस्थित रही।अणुव्रत समिति क्षेत्र ठाणे के लक्ष्मीलाल सिंघवी ने मंच का कुशल संचालन किया।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम संपन्न

